आगरा

Agra Crime News: AI से बनाई लड़की की अश्लील तस्वीर, ब्लैकमेल कर दो लाख वसूले और गैंगरेप की घिनौनी हरकत को दिया अंजाम

आगरा में एक युवती को AI तकनीक की मदद से बनाई गई अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये वसूले गए और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर युवती के पिता से मारपीट की गई। पुलिस ने छह पर केस दर्ज किया है, एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

Image

आगरा में युवती से गैंगरेप

Photo : Twitter

आगरा में एक युवती के साथ AI के इस्तेमाल की एक अत्यंत खतरनाक और शर्मनाक वारदात सामने आई है। पीड़िता को आरोपियों ने माफी मांगने के बहाने बुलाया और उसकी तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद AI तकनीक का दुरुपयोग कर इन तस्वीरों को अश्लील बना दिया गया। उन्होंने इन मॉर्फ की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से पहले तो दो लाख रुपये वसूले और फिर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप भी किया।

जब युवती के पिता ने विरोध किया, तो उनके साथ भी बेरहमी से मार-पीट की गई। इस अमानवीय घटा के बाद पुलिस हरकत में आई और छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया, जिनमें गैंगरेप (धारा 376D), उगाही (धारा 384), मारपीट (धारा 323) और आईटी अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। फिलहाल गजेंद्र नामक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश अभी जारी है।

यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि AI जैसी आधुनिक तकनीकों के गलत इस्तेमाल पर भी चिंता बढ़ा रही है। स्थानीय समुदाय और महिला संगठन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article