Student Found Hanging: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कक्षा पांच में पढ़ने वाले 11 साल के छात्र का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने छात्र की हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कागारौल थाना इलाके के गांव बिसेहरा में छात्र का शव पेड़ पर लटका मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। गांव बिसेहरा में किसान गोविंद सिंह चाहर अपने परिवार के संग रहते हैं। गोविंद का 11 साल का बेटा मयंक अपने पालतू कुत्ते को रोजाना की तरह घूमाने के लिए खेतों पर ले गया था।
कक्षा पांच के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला
अंधेरा होने के बाद भी वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन उसे देखने के लिए अपने खेतों पर पहुंचे। मयंक की तलाश की गई तो पास के ही एक खेत में पेड़ पर मयंक का शव कपड़े से बने फंदे से लटका पाया गया। शव के पैर जमीन से लगे थे। मयंक का शव फंदे से लटका देख परिजनों में मच गया था कोहराम।
