'तीनों भारतीयों की मौत के लिए ट्रंप जिम्मेदार', आप प्रमुख केजरीवाल ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

अरविंद केजरीवाल ने अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जल्द ही भारत में एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा, जो अमेरिका से हर अपमान और हत्या का बदला लेगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होर्मुज में तनाव के बीच अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और इसके लिए सीधे तौर पर ट्रंप जिम्मेदार हैं।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

ट्रंप को बताया कायर और बेरहम हत्यारा

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि जिन भारतीयों की जान गई है,उसके लिए ट्रंप को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत में एक मजबूत प्रधानमंत्री होगा,जो अमेरिका से हर अपमान और हत्या का बदला लेगा। उन्होंने ट्रंप को “कायर और बेरहम हत्यारा” बताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी इस पूरे मुद्दे पर चुप हैं।

End of Feed