शहर

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज गिरफ्तार! खुद पोस्ट कर दी जानकारी, लिखा- पुलिस ले जा रही

झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज समेत कई आप नेताओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने भी इसे लेकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जनकपुरी में कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की कोशिश करते समय दिल्ली पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया और ले जा रही है।

Image

आप दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज गिरफ्तार।

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक खुले गड्ढे में एक बाइक सवार कमल ध्यानी के गिरने और मौत के मामले में राजनीति तेज हो गई है। यहां मृतक को श्रृद्धांजलि देने के लिए रविवार शाम निकाले गए कैंडल मार्च में आप नेताओं और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस मार्च में आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी शामिल थे। झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज समेत कई आप नेताओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने भी इसे लेकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जनकपुरी में कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की कोशिश करते समय दिल्ली पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया और ले जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

इस दौरान आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप तानाशाही का स्तर देख सकते हैं। किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, यहां तक कि कमल ध्यानी (जिनकी 5 फरवरी को जनकपुरी में बाइक से गड्ढे में गिरने से मृत्यु हो गई) के माता-पिता छह पुलिस स्टेशनों में गए थे। पुलिस हमें हिरासत में ले रही है जबकि हम सब उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं।

उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि आज हम जनकपुरी में मारे गए कमल ध्यानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे । पुलिस से जगह जगह आज बैरिकेड लगा दिए। हमने कहा कोई नारेबाज़ी नहीं हो रही ,सिर्फ मोमबत्ती जलाकर चले जाएंगे। क्या अब इतना भी करना अपराध है ?

एक्स पर पोस्ट कर रहा था- निकालेंगे कैंडल मार्च

गौरतलब है कि आज के कैंडल मार्च के बारे में दिल्ली आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, आज 5:30 बजे शाम को जनकपुरी में इसी जगह अपने भाई कमल ध्यानी को श्रद्धाजलि देने जाऊंगा। देखियेगा आज यहां कितनी पुलिस आएगी। जनकपुरी पुलिस स्टेशन ने कहा आज छुट्टी है, हमारा इंटीमेशन नहीं लिया। वही बेशर्म पुलिस जो पूरी रात सोती रही ,जिस पुलिस ने रात भर कमल के परिवार की रिपोर्ट तक नहीं लिखी, वही पुलिस जिसने कमल को मरने दिया,आज उस पुलिस का रवैया फिर दिखायेंगे।

वहीं, सौरभ भारद्वाज के इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता और अन्य लोगों का जुटान घटनास्थल पर हो गया। वहीं, कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले तो आप नेता को वहां से जानें को कहा, लेकिन वे कैंडल मार्च पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को जनकपुरी थाने ले जाया गया है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article