
शहरों के समाचार, 28 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : अयोध्या के नए एयरपोर्ट को मिला नाम, इंदौर में साइलेंट अटैक से एक युवक की मौत
शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 28 दिसंबर 2023HIGHLIGHTS : अयोध्या में बने एयरपोर्ट को महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इंदौर के चंदन नगर में साइलेंट अटैक से एक और मौत का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बिहार में डॉक्टरों से पांच-पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने डॉक्टर कौशल किशोर और डॉक्टर गीता सिंह से रंगदारी की मांग की है। वहीं अब इस मामले में पीएमसीएच के डॉक्टर कौशल किशोर और डॉक्टर गीता सिंह ने पीरबहोर थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा रद्द हो गया है, कश्मीर में कई जगहों का तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं।