
शहरों के समाचार, 25 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करेंगे PM मोदी, बहराइच में ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत
शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 25 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो लगभग 15 किलोमीटर लंबा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो के लिए आयोध्या में रूट भी निर्धारित कर दिया गया है। पीएम मोदी यहां एयरपोर्ट के साथ- साथ रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का भी होगा लोकार्पण करेंगे। प्रयागराज राम जानकी मंदिर में बारिश से बचने के लिए घुसे 6 चोरों ने कि पुजारी की हत्या कर दी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहराइच में ट्रक और डबल डेकर बस के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा राज्यों के अन्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।