LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 24 नवंबर 2023 LIVE: CM योगी का निर्देश, हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा
शहरों के ताज़ा समाचार, 24 नवंबर 2023 LIVE: CM योगी का निर्देश, हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा
NOV 24, 2023 19:36 IST
मेरठ रोड तिराहे रैपिडेक्स से लिंक होगा 'नया बस अड्डा' मेट्रो स्टेशन
डीएमआरसी मेरठ रोड तिराहे पर स्थित हाईस्पीड ट्रेन के स्टेशन को 'नया बस अड्डा' मेट्रो स्टेशन से रोपवे के जरिए जोड़ेगा। इसके लिए जल्द काम शुरू हो जाएगा।
NOV 24, 2023 19:08 IST
डीप फ्रीजर में दम घुटने से 2 बहनों की मौत
राजस्थान के राजसमंद जिले में एक दुखद घटना में दो चचेरी बहनों की आइसक्रीम के ‘डीप फ्रीजर’ में दम घुटने से मौत हो गई। यह बेकार फ्रीजर घर के बाहर रखा हुआ था।
NOV 24, 2023 18:37 IST
महाराष्ट्र के बुलढाणा में बच्ची से दुष्कर्म
महाराष्ट्र के बुलढाणा के एक गांव में एक नाबालिग लड़के ने ढाई वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
NOV 24, 2023 17:54 IST
जयपुर में मिला अज्ञात महिला का जला हुआ शव
जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुनसान इलाके में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को एक सुनसान जगह पर स्थित कमरे के पीछे खाली जमीन पर फेंककर जला दिया गया।
NOV 24, 2023 15:59 IST
पीलीभीत में एक्सीडेंट में पति-पत्नी सहित तीन की मौत
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में टनकपुर राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और डेढ़ वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया।
NOV 24, 2023 15:17 IST
बिजनौर में किशोरी से दुष्कर्म
त्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
NOV 24, 2023 14:56 IST
पंजाब में किसानों ने रेलवे ट्रैक से जाम हटाया
पंजाब के जालंधर में धरने पर बैठे किसानों ने रेलवे ट्रैक खोल दिया है। सीएम भगवंत सिंह मान से मीटिंग खत्म हो गई है। सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे भारत में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट दिया जाएगा।
NOV 24, 2023 14:13 IST
CM योगी पहुंच अयोध्या राम मंदिर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। यहां सीएम योगी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को तैयार गर्म खाना देने की योजना जो कोरोना काल से बंद थी उसे बच्चों को गर्म भोजन परोस कर शुभारंभ किया। बच्चों ने भी बड़े चाव के साथ गर्म भोजन का आनंद लिया। उन्होंने, राम मंदिर में पहुंचकर निर्माण की प्रगति भी देखी।
NOV 24, 2023 13:27 IST
शाहजहांपुर में दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
यूपी के शाहजहांपुर में मृतक आश्रित कोटे से बने दारोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दारोगा ने खुदकुशी क्यों की है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।
NOV 24, 2023 12:51 IST
दिल्ली में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर ड्राई डे
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 24 नवंबर को ड्राई डे घोषित किया है। हालांकि, 25 दिसंबर क्रिसमस दिवस पर राजधानी में कोई ड्राई डे नहीं होगा।
NOV 24, 2023 11:56 IST
चूरू सड़क हादसे 5 बारातियों की मौत
राजस्थान के चूरू जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सरदारशहर के भादासर के पास आमने-सामने दो गाड़ियों की जबरदस्त भिड़त हो गई। इस भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
NOV 24, 2023 10:48 IST
अतीक की प्रेमिका को जेल मिलवाने ले गया था नफीस
नफीस बिरयानी माफिया अतीक अहमद की करेली में रहने वाली डॉक्टर प्रेमिका को लेकर भी साबरमती जेल मिलवाने ले गया था।
NOV 24, 2023 10:47 IST
माफिया अतीक के सहयोगी नफीस बिरयानी ने बताए राज
प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के फाइनेंसर ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हर महीने नफीस अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन को 20 से 30 लाख रुपये तक पहुंचता था।
NOV 24, 2023 10:25 IST
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेंगे आवास
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आवासीय स्कीम की शुरुआत होने वाली है। यमुना अथॉरिटी इस स्कीम के लिए 1100 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके जिला प्रशासन के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
NOV 24, 2023 10:17 IST
यूपी में 27 नवंबर को बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को यूपी में बारिश होने की संभावना है।
NOV 24, 2023 10:13 IST
यूपी में बंद पड़े सिनेमा हॉल बनेंगे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
उत्तर प्रदेश में बंद पड़े सिनेमाघरों को बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। यूपी में करीब 800 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर बंद हो चुके है और 150 बंद होने की कगार पर हैं।
NOV 24, 2023 08:38 IST
महाराष्ट्र: नवी मुंबई में कार-ट्रक की टक्कर
नवी मुंबई में कल रात नगर निगम भवन के पास एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NOV 24, 2023 08:15 IST
अयोध्या में आज गरम भोजन योजना होगी शुरू
आज से अयोध्या में फिर से गरम भोजन योजना शुरू होगी। इसके तहत आंगनबाड़ी में पंजीकृत 3 से 6 साल के बच्चों को गरम भोजन परोसा जाएगा। यह योजना सपा सरकार में बंद हो गई थी। जिसे आज सीएम योगी फिर से शुरू करेंगे।
NOV 24, 2023 06:49 IST
गंभीर बनी हुई है दिल्ली की हवा
दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह एक्यूआई 400 से ज्यादा रहा।
NOV 24, 2023 06:47 IST
दिल्ली में तीन शार्प शूटर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर भारत के मोस्ट वांटेड तीन शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। ये अपराधी बवाना-बंबीहा गैंग के तीन शार्प शूटर थे। इनके पास से बाइक और हथियार बरामद हुए हैं।
