
शहरों के समाचार, 22 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : नोएडा में फिर गिरी लिफ्ट, 9 लोग घायल; सांसदों के निलंबन के विरोध में पटना में भी 'इंडिया' गठबंधन प्रदर्शन
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 22 दिसंबर 2023 LIVE: नोएडा में शुक्रवार को एक बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 9 लोग घायल हो गए। जानकारा के अनुसार, मामला थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 125 स्थित रिवर साइट के कॉरपोरेट ऑफिस का है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ने पटना में भी अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन मार्च में पटना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, अनिल शर्मा और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जदयू के रविंद्र सिंह, भाकपा माले विधायक संदीप सौरव एवं महागठबंधन के अन्य नेता सड़कों पर उतरे। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वेरिएंट का एक मरीज पाया गया है, मथुरा और वृंदावन में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदा लगाई गई है। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं।