LIVE
शहरों के समाचार, 13 जनवरी 2024 Highlight: 16 जनवरी को प्रधानमंत्री को आंध्र के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता
शहरों के समाचार, 13 जनवरी 2024 Highlight: 16 जनवरी को प्रधानमंत्री को आंध्र के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता
JAN 13, 2024 20:59 IST
आजम खान के RPS स्कूल के भवन में चलेगा राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल के भवन में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज संचालिक किया जाएगा। इसे लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटर कॉलेज शिफ्ट करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
JAN 13, 2024 20:38 IST
रेल मंत्री ने गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालासोर रेलवे लाइन का किया उद्घाटन किया, मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालासोर यात्री रेलवे लाइन के 18 किलोमीटर लंबे खंड का उद्घाटन किया और एक नई शुरू की गई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण-पूर्व रेलवे संभाग में गोपीनाथपुर नीलगिरि से बालासोर के बीच मेमू ट्रेन एक दिन में तीन बार संचालित होगी।
JAN 13, 2024 20:34 IST
16 जनवरी को प्रधानमंत्री को आंध्र के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 16 जनवरी को आंध्र प्रदेश के दौरे से पहले मुख्य सचिव के. एस. जवाहर रेड्डी ने शनिवार को तैयारियों की समीक्षा की। मोदी का मंगलवार को श्री सत्यसाई जिले के पलासमुद्रम का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वह कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
JAN 13, 2024 20:32 IST
सेना के जांबाज अधिकारियों, कर्मियों को वीरता-विशिष्ट सेवा पुरस्कार
सेना की मध्य कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने शनिवार को लखनऊ छावनी में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान सेना के जांबाज अधिकारियों और अन्य रैंकों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मध्य कमान अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।
JAN 13, 2024 19:56 IST
उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता
उत्तराखंड सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 42 प्रतिशत प्रतिमाह से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। यहां जारी एक आदेश में यह जानकारी दी
JAN 13, 2024 19:03 IST
पंजाब के कपूरथला के एक घर में लगी आग में व्यक्ति और पालतू कुत्ते की मौत
पंजाब के कपूरथला में एक घर में आग लगने की घटना में एक व्यक्ति और उसके पालतू कुत्ते की मौत हो गई।
JAN 13, 2024 18:23 IST
Bahraich: राप्ती नदी में गिरी एक बस, 12 लोगों की मौत
नेपाल के काठमांडू जा रही एक बस राप्ती नदी में जा गिरी। इस बड़ी दुर्घटना में बस में सवार 12 लोगों की जान चली गई। वहीं 25 लोग हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।
JAN 13, 2024 18:00 IST
Jaipur: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार
जयपुर में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बाइक पर सवार दो आरोपियों ने नाबालिग जबरन अपने आवास पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।
JAN 13, 2024 16:56 IST
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के बनेंगे अंडरपास
नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए 2 नए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। पहला अंडरपास महामाया फ्लाईओवर से 6.1 किमी पर सुल्तानपुर गांव में बनाया जाएगा वहीं दूसरा अंडरपास 16.4 किमी पर झट्टा गांव के पास तैयार होगा।
JAN 13, 2024 15:30 IST
यूपी में 20 जनवरी तक 5वीं तक के सभी स्कूल बंद- डीएम
उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने ठंड और कोहरे को देखते हुए कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सीबीएसई बोर्ड समेत 5वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
JAN 13, 2024 14:36 IST
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का अधिग्रहण पूरा हुआ
फरीदाबाद को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई द्वारा फरीदाबाद के 12 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। जमीन के अधिग्रहण के लिए गांवों में शिविर का आयोजन किया गया था।
JAN 13, 2024 14:04 IST
अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जनवरी तक रद्द
अयोध्या से आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक के लिए रद्द कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार वंदे भारत सहित कुल 35 ट्रेनों को रद्द किया गया है। पहले ये ट्रेनें 15 जनवरी तक रद्द की गई थी फिर इसकी तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
JAN 13, 2024 14:00 IST
Model Divya Pahuja Murder: पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव नहर से बरामद, गोली मारकर हुई थी हत्या
पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद में एक नहर से बरामद किया गया। दिव्या की एक होटल में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
JAN 13, 2024 13:33 IST
Accident in Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक ट्रक और चारपहिया वाहन की टक्कर होने से पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई।
JAN 13, 2024 13:11 IST
फुलवारी शरीफ रेप और हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ रेप और हत्या मामले को लेकर पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है। जल्द ही आरोपी की सजा दिलाई जाएगी।
JAN 13, 2024 12:36 IST
नोएडा में बड़ा कोहरा और प्रदूषण
नोएडा के लोगों कोहरे, ठंड के साथ प्रदूषण की मार भी झेल रहे हैं। कोहरा तो कोहरा सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को प्रदूषण से हो रही है। जानकारी के अनुसार नोएडा में औसत एक्यूआई 334 दर्ज किया गया है। वहीं सेक्टर 62 में एक्यूआई 370 के पार है।
JAN 13, 2024 11:57 IST
Delhi: दिल्ली में पिकेट पर तैनात ASI ने खुद को मारी गोली
दिल्ली में पिकेट पर तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मार ली है। जानकारी के अनुसार रामअवतार अपने साथी प्रेम सिंह को 10 मिनट का ब्रेक कहकर खार में बैठने गए थे। कुछ समय बाद जब प्रेम सिंह चेक करने गए तो उन्होंने देखा की रामअवतार ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है।
JAN 13, 2024 11:04 IST
राजस्थान के 13 शहरों में तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा
राजस्थान में मौसम कुछ क्षेत्रों में धूप से लोगों को राहत मिली है तो वहीं कुछ क्षेत्रों में ठंड का सितम है की कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजस्थान के 13 शहरों में तापमान 6 डिग्री से कम तक पहुंच गया है।
JAN 13, 2024 10:35 IST
ED ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को भेजा चौथा समन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने उत्पाद शुल्क नीति मामले को लेकर चौथी बार समन भेजा है। इस समन में ईडी ने सीएम को 18 जनवरी को होने वाली जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
JAN 13, 2024 10:03 IST
Delhi Weather: दिल्ली में तापमान 3 डिग्री पहुंचा, सीजन का सबसे ठंड़ा दिन
दिल्ली में ठंड कम नहीं हो रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान के गिरने के बाद आज का दिन सबसे ठंडा दिन बना।
