LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 12 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की आत्महत्या, दिवाली के दिन दिल्ली की हवा आठ साल में सबसे बेहतर रही

Pooja KumariUpdated Nov 12, 2023, 23:07 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 12 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की आत्महत्या, दिवाली के दिन दिल्ली की हवा आठ साल में सबसे बेहतर रही

शहरों के ताज़ा समाचार, 12 नवंबर 2023 LIVE: दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की आत्महत्या, दिवाली के दिन दिल्ली की हवा आठ साल में सबसे बेहतर रही

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 12 नवंबर 2023 LIVE: देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली। मथुरा के पटाखा बाजार में आग लग जाने से कई झुलसे। बूंदी सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कर्नाटक में एक परिवार के चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। छत्तीसगढ़ के CM ने महिलाओं को 15 हजार रुपये सरकार बनने पर देंगे। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

NOV 12, 2023 23:07 IST

दिल्ली के तिलक नगर में लगी आग

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर बाजार इलाके में रविवार को आग लग गयी। पुलिस के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा को शाम के वक्त सूचना मिली कि बाजार में कुछ दुकानों में आग लग गई है।
NOV 12, 2023 21:27 IST

चेन्नई के मायलापुर साईं बाबा मंदिर की छत पर लगी आग

चेन्नई के मायलापुर साईं बाबा मंदिर की छत पर आज शाम आग लग गई। तीन फायर स्टेशनों के 20 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
NOV 12, 2023 20:52 IST

हैदराबाद में जूते के पांच गोदामों में लगी आग

हैदराबाद के पुराने शहर के मीर चौक पुलिस स्टेशन के पास पांच जूते के गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
NOV 12, 2023 20:40 IST

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की आत्महत्या

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर है।दी
NOV 12, 2023 23:06 IST

दिवाली के दिन दिल्ली की हवा आठ साल में सबसे बेहतर रही

दिवाली के दिन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता आठ साल में सबसे बेहतर दर्ज की गई। हालांकि, पटाखे जलाने और रात में तापमान कम रहने से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हो सकती है।
NOV 12, 2023 19:34 IST

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली

आज पूरा देश दिवाली की रोशनी से नहाया हुआ है। लोग शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना कर घरों को दीयों से सजा दिया है। शहरों से लेकर गांवों तक लाइट और फुलझड़ियां खुशियों को कई गुना कर रही हैं।
NOV 12, 2023 18:56 IST

पश्चिम बंगाल में मनायी गई काली पूजा

श्चिम बंगाल में रविवार को काली पूजा उत्सव पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में भी पहुंचे।
NOV 12, 2023 17:51 IST

मनीष सिसोदिया के परिवार से मिले CM केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया के परिवार से मिलने के बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास से निकले।
NOV 12, 2023 17:19 IST

बलिया में युवती को अगवा करके दुष्कर्म किया

बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से अगवा करके उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
NOV 12, 2023 17:00 IST

मथुरा के पटाखा बाजार में आग, 12 लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दीपावली पर सजे पटाखा बाजार में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान की आशंका है। घटना में पुलिसकर्मी समेत 12 लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
NOV 12, 2023 16:50 IST

सूरत के सिनेमाघर में लगी आग

गुजरात के सूरत शहर में रविवार सुबह एक व्यावसायिक इमारत में स्थित सिनेमाघर में आग लग गई, जिससे थिएटर में एक स्क्रीन और कई कुर्सियां नष्ट हो गईं।
NOV 12, 2023 16:21 IST

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग ढही, 36 श्रमिक फंसे

उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार सुबह अचानक ढह गया जिससे 36 श्रमिक उसके अंदर फंस गए।
NOV 12, 2023 15:39 IST

बलरामपुर में तेंदुए ने बच्चे को मार डाला

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के लाल नगर सिपहिया गांव में एक तेंदुआ छह वर्षीय एक बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव करीब घंटे भर बाद एक गन्ने के खेत में मिला है।
NOV 12, 2023 14:52 IST

जौनपुर में सभासद पुत्र की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक सभासद के बेटे एवं कोचिंग सेंटर के संचालक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय पाल शर्मा ने बताया कि कजगांव नगर पंचायत के सभासद आलोक मौर्य का बेटा अजय मौर्य (29) एस एन वी इंटर कॉलेज में कोचिंग सेंटर चलाता था और रात्रि में वहीं पर रहता था।
NOV 12, 2023 14:38 IST

बूंदी सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत

कोटा, 12 नवंबर (भाषा) राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कार के एक ट्रक से टकरा जाने पर कार सवार मध्य प्रदेश के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
NOV 12, 2023 14:28 IST

केरल धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई पांच

केरल सरकार ने रविवार को कहा कि दो सप्ताह पहले यहां एक ईसाई प्रार्थना सभा में हुए धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन में जानकारी दी गई कि पीड़िता की पहचान राज्य के एर्नाकुलम जिले की 45 वर्षीय सैली प्रदीपन के रूप में हुई, जिसकी शनिवार रात एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
NOV 12, 2023 13:59 IST

कर्नाटक में चार लोगों हत्या

कर्नाटक के उडुपी जिले के केमन्नू में रविवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की चाकू मारकर हत्या कर दी।
NOV 12, 2023 13:47 IST

आंध्र प्रदेश के प्लास्टिक कारखाने में लगी आग

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रविवार तड़के एक प्लास्टिक की गेंद बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लग गई। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
NOV 12, 2023 12:53 IST

छत्तीसगढ़ CM का ऐलान, महिलाओं को देंगे 15 हजार

दिवाली पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर, फिर से हमारी सरकार बनेगी तो हर महिला को सालाना 15 हजार रुपए देंगे।
NOV 12, 2023 12:18 IST

CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से भर दे।