
शहरों के समाचार, 08 फरवरी 2024 Highlight: दंतेवाड़ा में आठ लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, कानपुर में ट्रक-स्कूली वैन में टक्कर से दो बच्चों की मौत
आज के शहर के समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 08 फरवरी 2024 Highlight: दंतेवाड़ा में आठ लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर। कानपुर में ट्रक-स्कूली वैन में टक्कर से दो बच्चों की मौत। राजस्थान बजट 2024 में किसानों के लिए 125 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं पर बोनस का ऐलान किया गया है। दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म की दीवार का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत और 4 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई हैं। आज यूपी के किसान दिल्ली में कूच करने जा रहे हैं, जनलाल सरकार आज अपना पहला अंतरिम बजट पेश करने वाली है, दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को जलापूर्ती प्रभावित रहेगी, हिमाचल प्रदेश के बिलिंग घाटी में दो लापता लोगों के शव मिले। इसके अलावा राज्यों के समाचार कुछ इस प्रकार हैं।