LIVE

शहरों के समाचार, 04 जनवरी 2024 Highlight: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से, रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की नयी डीजीपी नियुक्त

Varsha KushwahaUpdated Jan 4, 2024, 21:39 IST
शहरों के समाचार, 04 जनवरी 2024 Highlight: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से, रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की नयी डीजीपी नियुक्त

शहरों के समाचार, 04 जनवरी 2024 Highlight: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से, रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की नयी डीजीपी नियुक्त

आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 04 जनवरी 2024 Highlight: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की नयी डीजीपी नियुक्त। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है, अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इसके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

JAN 04, 2024 20:10 IST

हरियाणा में विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

रियाणा के जींद, चरखी दादरी और फरीदाबाद में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है।
JAN 04, 2024 17:52 IST

Delhi Today News: दिल्ली पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन के वांछित आतंकवादी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जावेद मट्टू जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में वांछित था।
JAN 04, 2024 17:48 IST

Mumbai Today News: रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की नयी डीजीपी नियुक्त

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। राज्य के गृह विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया।
JAN 04, 2024 17:35 IST

हरियाणा में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वायुसेना कर्मी की मौत

भिवानी के चरखी दादरी में रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार वायुसेना कर्मी की मौत हो गई।
JAN 04, 2024 17:09 IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
JAN 04, 2024 16:48 IST

Delhi Today News: अमित शाह से मिले ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान, कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान ने अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के लखनऊ दौरे से पहले दोनों नेताओं की शाह से मुलाकात ने यूपी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज कर दी है।
JAN 04, 2024 16:11 IST

दिल्ली के कुछ हिस्सों में गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के अनुसार आनंद विहार, आईटीओ, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, ओखला फेज-2, समेत कई इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में है।
JAN 04, 2024 16:08 IST

इंदौर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या

इंदौर में रणजीत हनुमान मंदिर से निकाली जा रही प्रभात फेरी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कुछ युवकों ने पहले उस युवक के साथ मारपीट की, फिर उसपर चाकू से वारकर उसे मार डाला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
JAN 04, 2024 16:05 IST

कन्नौज: पुलिस पर गोलीबारी करने वाले हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश में पुलिस पर गोलीबारी करने वाले हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव के घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुनुआ यादव ने कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस पर गोलीबारी कर एक सिपाही की हत्या की थी। गुरुवार को आरोपी का घर बुलडोजर से गिरा कर ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत पांच थानों की पुलिस मौजूद थी।
JAN 04, 2024 15:13 IST

अयोध्या में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल का आयोजन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हर्षोल्लास को और बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के आधार पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
JAN 04, 2024 15:10 IST

अयोध्या राम मंदिर की निगरानी में होगा AI का इस्तेमाल

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती अयोध्या में की जीएगी। इसके अलावा निगरानी के लिए AI का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
JAN 04, 2024 14:24 IST

रामलला के मंदिर में होंगे 44 द्वार

अयोध्या के राम मंदिर को परंपरागत नागर शैली में बनाया जा रहा है। यह मंदिर तीन तल का होगा, जिसमें 44 द्वार होंगे। मंदिर में लॉकर और मेडिकल के अलावा बहुत सी सुविधाएं दी गई हैं।
JAN 04, 2024 13:55 IST

नए एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट

दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे करीब 32 किमी और 6 लेन का बनाया जाएगा। इसके बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से वाहनों का ट्रैफिक भी कम होगा।
JAN 04, 2024 13:35 IST

अमरोहा में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो बदमाश अरेस्ट

अमरोहा में गजरौला थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश दिल्ली भागने की फिराक में थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया।
JAN 04, 2024 12:58 IST

मुंगेर में एकतरफा प्रेम में लड़की के भाई का किडनैप

मुंगेर से एकतरफा प्रेम का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपने गांव की एक लड़की से प्यार करता था, जिसे पाने के लिए उसने दोस्तों के संग मिलकर उसके भाई का अपहरण कर लिया। जिसे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
JAN 04, 2024 15:14 IST

आगरा कोतवाली के व्यापारी के बेटे का शव आगरा-सिंकदरा हाईवे पर मिला

आगरा कोतवाली के एक व्यापारी का बेटा 31 दिसंबर से लापता था। अब आगरा-सिकंदरा हाईवे पर उसका शव मिला है। व्यापारी के बेटे की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है।
JAN 04, 2024 11:31 IST

मेरठ में खेत से मिला एक अज्ञात महिला का शव

यूपी के मेरठ में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस को लालपुर गांव के पास गन्ने के खेत से एक 28 वर्षीय़ महिला का शव मिला है। हालांकि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
JAN 04, 2024 11:30 IST

गोवा में नाबालिग से रेप के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मार्च 2023 की है। जब पीड़ित बच्ची ने स्कूल टीचर को इस घटना के बारे में बताया, तब इसका खुलासा हुआ। इस मामले में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी।
JAN 04, 2024 11:20 IST

आज से अयोध्या कैंट से दिल्ली के लिए रवाना होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

आज से अयोध्या कैंट से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होने वाली है। ट्रेन अयोध्या कैंट जंक्शन पर दोपहर के 3 बजकर 15 बजे प्रस्थान करेगी और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर जाएगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी।
JAN 04, 2024 11:15 IST

प्रयागराज के माघ मेले का द्वारका पीठ ने किया बहिष्कार

प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले का द्वारका पीठ ने बहिष्कार कर दिया है। मेला क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग पर उचित जमीन न मिलने के कारण द्वारका शारदा पीठ ने मेले में शिविर नहीं लगाने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अलग से जमीन देने के लिए उन्होंने अक्टूबर में मेला प्रशासन को पत्र लिखा था, इसके बावजूद उन्हें उचित स्थान पर जमीन आवंटित नहीं की गई।