
शहरों के समाचार, 04 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: फिरोजाबाद में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, UP में सड़क हादसों में 4 लोगों की गई जान
शहर के समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 04 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: फिरोजाबाद में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में बेपटरी हुए ट्रेन के इंजन में आग लग गई। हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर में बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया तो वहीं संत कबीर नगर में फांसी के फंदे से मां-बेटे लटकते मिले। हैदराबाद वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत। मध्य प्रदेश में मिचौंग चक्रवात का असर दिखेगा और हो सकता है कि, भोपाल के बाद अन्य शहरों में भी तेज बारिश हो। वहीं, गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :