LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 02 जनवरी 2024 LIVE: बिलासपुर में सनकी पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, अयोध्या राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति का हुआ चयन
शहरों के ताज़ा समाचार, 02 जनवरी 2024 LIVE: बिलासपुर में सनकी पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, अयोध्या राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति का हुआ चयन
JAN 02, 2024 14:51 IST
उत्तराखंड में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड में कोहरे को लेकर एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
JAN 02, 2024 14:03 IST
Prayagraj News: 13 हजार फीट की ऊंचाई पर 'जय श्री राम' का ध्वज, प्रयागराज की अनामिका ने किया कमाल
प्रयागराज की स्काई डाइवर अनामिका शर्मा ने बैंकॉक में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राम मंदिर ध्वज के साथ उन्होंने 13 हजार की फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर एक नई उपलब्धि को अपने नाम कर ली है।
JAN 02, 2024 12:11 IST
कश्मीर में ठंड का कहर जारी, पारा शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे
कश्मीर घाटी में शीत लहर के प्रकोप के साथ न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है और जलाशयों में पानी जम गया है। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे डल झील की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है।
JAN 02, 2024 11:41 IST
Delhi News: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में सुबह तेज हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक, 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली के कुछ छिटपुट इलाकों में घना से मध्यम कोहरा छाया रहा।
JAN 02, 2024 11:26 IST
कटक में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत, 40 घायल
कटक जिले के सालेपुर-चंदाबिली रोड पर कटारपाड़ा के पास एक ट्रक और एक यात्री बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
JAN 02, 2024 10:32 IST
Noida News: कुख्यात बदमाश रवि काना के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज
नोएडा की बीटो-दो पुलिस ने सरिया और कबाड़ का अवैध कारोबार करने वाले कुख्यात बदमाश रवि काना समेत 16 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दो दिन पहले ही सेक्टर-39 थाने में एक युवती ने गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी रवि अभी फरार है।
JAN 02, 2024 10:28 IST
Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत
सुलतानपुर जिले के अलीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात शिवनगर रेलवे फाटक के पास की है और किशोरी की पहचान मनियारी की निवासी साक्षी गुप्ता (12) के रूप में हुई है।
JAN 02, 2024 10:25 IST
Begusarai News: घर में लगी आग, परिवार के चार लोग जिंदा जले
बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बछवाड़ा थाना के अरवा गांव में पूरा परिवार ठंड की रात में फूस के घर में सो रहा था, तभी घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सो रहे परिवार को भागने का मौका नहीं मिला।
JAN 02, 2024 10:19 IST
Bilaspur News: सनकी पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों की गला घोट कर की हत्या
बिलासपुर में सनकी पति ने अवैध संबंध का शक होने पर पत्नी समेत तीन बच्चों की गला घोट कर हत्या कर दी।
JAN 02, 2024 09:54 IST
Delhi News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, 26 गाड़ियां कई घंटे लेट
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे के कारण 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइये जानते हैं कि आज कौन सी ट्रेन कितने घंटे की देरी से चल रही हैं।
JAN 02, 2024 09:47 IST
हरियाणा में 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला
हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 अधिकारियों का सोमवार को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
JAN 02, 2024 09:46 IST
गुजरात में 30 फुट गहरे बोरवेल से निकाली गयी बच्ची की मौत
गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में 30 फुट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय लड़की की एक अस्पताल में मौत हो गयी है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि लड़की को बोरवेल से निकाले जाने के बाद बेहोशी की हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।
JAN 02, 2024 08:55 IST
Jaipur News: राजस्थान में Hit And Run के नए कानून का विरोध जारी
केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ राजस्थान में चल रहें विरोध प्रदर्शन में ट्रक ड्राइवरों सहित अब मैजिक, ऑटो और निजी बस ऑपरेटरों ने भी चक्का जाम करने की बात कही है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते जयपुर समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल की किल्लत होने की संभावना है।
JAN 02, 2024 08:46 IST
बदायूं में ऑनर किलिंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका की हत्या
बदायूं से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है जहां प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को फावडे से काट दिया।
JAN 02, 2024 08:44 IST
JAN 02, 2024 08:41 IST
दिल्ली: घने कोहरे के कारण 26 ट्रेनें लेट
घने कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। दिल्ली में घने कोहरे के चलते 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिस कारण यात्रियों को समस्या हो रही है।
JAN 02, 2024 07:13 IST
JAN 02, 2024 07:11 IST
यूपी समेत इन राज्यों में अगले दो दिन कोल्ड डे अलर्ट
इस बार नए साल की शुरुआत कड़कड़ाती ठंड के साथ हुई है। घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप कई राज्यों में देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन यूपी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड की स्थिति जारी रह सकती है।
JAN 02, 2024 06:27 IST
अयोध्या राम मंदिर के लिए रामलला की मूर्ति का हुआ चयन
अयोध्या में राम मंदिर के लिए रामलला की तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन हो गया है। कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति को मंदिर के लिए चुना गया है। इसी मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम मंदिर में लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने इसकी जानकारी दी।
JAN 02, 2024 05:55 IST
नए साल पर दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब
नए साल पर इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, लाल किला, जामा मस्जिद समेत कई धार्मिक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिसका असर ट्रैफिक पर भी देखने को मिला। भारी भीड़ के चलते दिल्ली पुलिस को कई सड़कों को बंद करना पड़ा। शाम होते होते सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया।
