LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 26 फरवरी 2024 Highlights: इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा

Pushpendra KumarUpdated Feb 26, 2024, 19:06 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 26 फरवरी 2024 Highlights: इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 26 फरवरी 2024 Highlights: इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 26 फरवरी 2024 Highlights: इंदौर के रेलवे स्टेशन को 494.29 करोड़ रुपये की लागत से नये सिरे से विकसित किया जाएगा, ज्ञानवापी परिसर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है, यमुना एक्सप्रेसवे के पास किसानों का ट्रैक्टर मार्च। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना। प्रधानमंत्री मोदी आज ‘भारत टेक्स-2024' का उद्घाटन करेंगे। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले 391 आरोपी अरेस्ट कर लिए गए हैं। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

FEB 26, 2024 18:18 IST

UP: पट्टी से अयोध्या तक बस सेवा आज हुई शुरू

पट्टी से अयोध्या तक बस सेवा शुरू करने की मांग लेकर मंत्री दिनेश सिंह ने परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन दयाशंकर सिंह से मुलाकात की है। इसको लेकर परिवहन मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसको लेकर पट्टी के लोगों में हर्षोल्लास भर गया है। अब वो भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं।
FEB 26, 2024 16:33 IST

Mathura: मथुरा में जली हुई एक कार में मिला शव

यूपी के मथुरा जिले में फरह-परखम मार्ग पर एक जली हुई कार मिली है, जिसमें एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
FEB 26, 2024 18:01 IST

इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

इंदौर के रेलवे स्टेशन को 494.29 करोड़ रुपये की लागत से नये सिरे से विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’’ के तहत देशभर में जिन 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखी, उनमें इंदौर के रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है।
FEB 26, 2024 15:41 IST

बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत

बिहार के जहानाबाद के टेहटा हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटनास्थल से ईयरफोन (हेड फोन) भी बरामद हुआ है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि पिता कान में हेड फोन लगाकर पटरी पार कर रहे होंगे और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान श्रवण कुमार और उसके दो वर्षीय पुत्र जैकी कुमार के रूप में की गई है।
FEB 26, 2024 15:40 IST

पटना में होम्योपैथिक डॉक्टरों का सेमिनार

पटना में होम्योपैथिक डॉक्टरों के सेमिनार का आज आयोजन हुआ। जिसमें 500 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए। सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर दिलमणी देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीसीएच के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामजी सिंह, डॉ. एम के साहनी और बिहार विश्वविद्यालय के डीन डॉ. भरत सिंह मौजूद रहे।
FEB 26, 2024 14:54 IST

झारखंड में तीन लोगों को जंगली हाथी ने कुचला

झारखंड के बोकारो में एक जंगली हाथी अपने झुंड से अलग हो गया। इस भटके हुए हाथी ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हाथी को दोबारा से झुंड से मिलाने की कोशिश की जा रही है।
FEB 26, 2024 14:01 IST

Delhi: आवारा कुत्तों के अटैक में डेढ़ साल की बच्ची की मौत

दिल्ली के तुगलक रोड के धोबी घाट पर डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत आवारा कुत्तों के हमले के कारण हुई है। इस मामले की जानकारी प्राप्त होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एनडीएमसी अधिकारियों को इस समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश जारी किए है। सीएम केजरीवाल ने बताया कहा कि आवारा कुत्तों का खुलेआम रिहायशी इलाकों में घूमना गंभीर बात है।
FEB 26, 2024 13:38 IST

इंदौर में पेटीएम के फील्ड मैनेजर ने की सुसाइड

इंदौर में पेटीएम के फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन से जॉब के लिए तनाव में चल रहा था। सुसाइड की वजह मानसिक तनाव ही बताया जा रहा है। पुलिस सही कारणों की जांच कर रही है।
FEB 26, 2024 13:29 IST

ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा

ज्ञानवापी परिसर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। परिसर के व्यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने व्यासजी तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार देने के वाराणसी जिला जज के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर फैसला सुनाया है।
FEB 26, 2024 12:31 IST

राजस्थान में दुष्कर्म पीड़िता पर फायरिंग के बाद गंडासे से हमला

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी एवं उसके साथियों ने पीड़िता को गोली मार दी, जिसके बाद उसपर गंडासे से हमला किया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हमले में पीड़िता का भाई भी घायल हुआ है और दोनों को जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव फरार है।
FEB 26, 2024 11:46 IST

नवी मुंबई में चार साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में विक्रांत देशमुख गिरोह के 31 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हत्या के एक मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राकेश जनार्दन कोली और गिरोह के अन्य सदस्यों ने सितंबर 2019 में नेरुल इलाके के सचिन गारजे का दुश्मनी के चलते अपहरण कर हत्या कर दी थी।
FEB 26, 2024 10:43 IST

यमुना एक्सप्रेसवे के पास किसानों का ट्रैक्टर मार्च

FEB 26, 2024 10:42 IST

किसानों का ट्रैक्टर शृंखला' निकालने का कार्यक्रम-टिकैत

FEB 26, 2024 09:11 IST

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार जताये हैं।खासकर, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
FEB 26, 2024 07:18 IST

प्रधानमंत्री मोदी आज ‘भारत टेक्स-2024' का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र कार्यक्रमों में से एक ‘भारत टेक्स-2024’ का उद्घाटन करेंगे। भारत टेक्स-2024 का आयोजन सोमवार से बृहस्पतिवार तक होगा।
FEB 26, 2024 06:05 IST

हरियाणा के नारायणगढ़ में निजी बाल देखभाल केंद्र से तीन लड़के भागे

हरियाणा में अंबाला जिले के नारायणगढ़ में एक निजी बाल देखभाल केंद्र से तीन लड़के कथित तौर पर भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है।
FEB 26, 2024 05:37 IST

शब-ए-बारात के मद्देनजर आईटीओ से लेकर दिल्ली गेट इलाके तक सुरक्षा कड़ी

FEB 26, 2024 05:36 IST

ज्ञानवापी व्यास तहखाना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट कल फैसला सुनाएगा

FEB 26, 2024 05:35 IST

ओडिशा के सेंटाला में गोला बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, आग से सब तहन नहस

FEB 26, 2024 05:34 IST

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 9 लोगों की मौत

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे कुल 9 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई