LIVE
शहरों के मुख्य समाचा, 22 जून 2024 Highlights: गुरुग्राम में मजदूर की मौत पर बवाल, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में दो लड़कों की चाकू घोंपकर हत्या
शहरों के मुख्य समाचा, 22 जून 2024 Highlights: गुरुग्राम में मजदूर की मौत पर बवाल, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में दो लड़कों की चाकू घोंपकर हत्या
JUN 22, 2024 20:18 IST
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में दो लड़कों की चाकू घोंपकर हत्या
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर दो लड़कों की पीट-पीटकर और चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
JUN 22, 2024 18:39 IST
नोएडा में साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग महिला से 1.30 करोड़ रुपये ठगे
नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर पार्सल में मादक पदार्थ और अन्य गैरकानूनी सामान होने का डर दिखाकर उससे 1.30 करोड़ रुपये ठग लिये।
JUN 22, 2024 18:15 IST
गुरुग्राम में मजदूर की मौत पर बवाल
गुरुग्राम के सेक्टर 35 में एक मजदूर की कथित तौर पर एक फैक्ट्री बस से कुचलने से मौत के बाद भड़की हिंसा में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है।
JUN 22, 2024 17:29 IST
गाजियाबाद के वसुंधरा में फ्लैट में लगी आग
यूपी के गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 18 में गार्डेनिया ग्रीन्स सोसायटी के एक फ्लैट में आग लग गई। आग को बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
JUN 22, 2024 16:57 IST
वडोदरा में स्कूल वैन से गिरी दो लड़कियां, चालक गिरफ्तार
गुजरात के वडोदरा शहर में स्कूल वैन से गिरकर दो लड़कियों के घायल होने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
JUN 22, 2024 16:29 IST
Lucknow: पार्टी में तमंचा लेकर फायरिंग करने वाले नाबालिग गिरफ्तार
लखनऊ में सिगरेट पीते हुए गाने की धुन पर शराब पार्टी के दौरान फायरिंग की एक वीडियो वायरल हो रही थी। इस वीडियो में दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान एक नाबालिग ने तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए देखा गया। पुलिस ने अवैध रूप से तमंचा रखने वाले नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
JUN 22, 2024 15:38 IST
इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इस सप्ताह से अमरनाथ यात्रा 2024 शुरू हो जाएगी। बाबा के दर्शन 29 जून 2024 से शुरू हो जाएंगे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को ऑनलाइन प्रथम पूजा में शामिल हुए हैं।
JUN 22, 2024 14:00 IST
JUN 22, 2024 13:48 IST
Dumka में बिजली की तार के चपेट में आने से बस में लगी आग
झारखंड के दुमका जिले में सुबह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक बस में आग लग गई। आग की इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस 11,000 वोल्ट की तार की चपेट में आ गई थी।
JUN 22, 2024 12:23 IST
JUN 22, 2024 11:37 IST
JUN 22, 2024 10:58 IST
पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन
वाराणसी के प्रकांड विद्वान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वे अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य आचार्य थे।
JUN 22, 2024 10:16 IST
भदोही में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार
उत्तर प्रदेश के भदोही में तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने कहा कि 15 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है। गोपीगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक जून को लड़की पड़ोस की एक दुकान पर गई थी, तभी तीनों लड़के उसे जबरन एक कमरे में ले गए और एक-एक कर उससे बलात्कार किया। सिंह ने कहा कि उन्होंने कृत्य का एक वीडियो बनाकर लड़की को धमकाया।
JUN 22, 2024 09:11 IST
JUN 22, 2024 08:11 IST
JUN 22, 2024 08:10 IST
JUN 22, 2024 07:17 IST
फिरोजाबाद में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने किया बवाल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जेल में बंद कैदी की हालत बिगड़ जाने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। शुक्रवार देर शाम जब परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले जा रहे थे तभी रास्ते में घर के निकट चौराहे पर एंबुलेंस को रोककर वहां जमा लोगों ने प्रदर्शन व पथराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि 25 वर्षीय आकाश को 19 जून को चोरी की मोटरसाइकिल मिलने के बाद हिरासत में लिया गया था और बाद में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
JUN 22, 2024 07:16 IST
छोटा शकील के रिश्तेदार की मुंबई के अस्पताल में मौत
भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार और आतंकी वित्त पोषण मामले में आरोपी आरिफ अबूबकर शेख उर्फ भाईजान की शुक्रवार शाम यहां सरकारी जे जे अस्पताल में मौत हो गई। शेख (61) को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें दाऊद इब्राहिम और शकील समेत दाऊद गिरोह के कई सदस्य शामिल थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शेख को गिरफ्तारी के बाद यहां आर्थर रोड जेल में रखा गया था और जे जे अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा था।
JUN 22, 2024 05:51 IST
JUN 22, 2024 05:51 IST
