LIVE
शहरों के मुख्य समाचार , 19 अप्रैल 2024 Highlights: ओडिशा में नाव पलटने से दो की मौत, झारखंड के टंडवा में एनटीपीसी पावर प्लांट में लगी आग
शहरों के मुख्य समाचार , 19 अप्रैल 2024 Highlights: ओडिशा में नाव पलटने से दो की मौत, झारखंड के टंडवा में एनटीपीसी पावर प्लांट में लगी आग
JAC Board 10th Result, Check Here
APR 19, 2024 21:08 IST
ओडिशा के झारसुगुडा में महानदी में नाव पलटने से दो की मौत, कई लापता
ओडिशा के झारसुगड़ा में महानदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। पत्थर सेनी मंदिर के पास महानदी में नाव पलटने से दो लोगों की डूब कर मौत हो गई।
APR 19, 2024 18:08 IST
पानीपत में अस्पताल पर बच्चा बदलने का लगा आरोप
पानीपत में बधावा राम कॉलोनी की एक महिला ने हार्ट एंड मदर केयर अस्पताल के डॉक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डिलीवरी के समय उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, जबकि डॉक्टर ने उसे अगले दिन बताया कि बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
APR 19, 2024 17:55 IST
झारखंड के टंडवा में एनटीपीसी पावर प्लांट में लगी आग
झारखंड के चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी के थर्मल पावर प्लांट परिसर में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गई हैं। परिसर से उठती तेज लपटों और धुएं से इलाके के लोग दहशत में हैं।
APR 19, 2024 17:11 IST
APR 19, 2024 16:11 IST
Rain in Noida: नोएडा में शुरू हुई बारिश
मौसम विभाग ने नोएडा में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार नोएडा में बारिश शुरू हो गई है।
APR 19, 2024 15:29 IST
Noida: मैरिज हॉल की आतिशबाजी से एक घर में लगी आग
नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 51 इलाके में स्थित एक मैरिज हॉल में आतिशबाजी से निकट के केंद्रीय विहार सोसायटी के एक फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। महिला ने आग लगने को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा की सोसाइटी के पास बने एक नामी ‘मैरिज हॉल’ में शादी के समय पटाखे चलाए जा रहे थे, जिसकी वजह से कुछ पटाखे उनके घर की तरफ आए और बालकनी में रखे कपड़ों में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया है। हालांकि महिला ने मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है।
APR 19, 2024 14:23 IST
राजस्थान में दोपहर तक में 33 फीसदी से अधिक वोटिंग
राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों चूरू, नागौर, गंगानगर, झुंझुनू, बीकानेर, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर और दौसा पर दोपहर तक 33.75 प्रतिशट वोटिंग की जा चुकी है।
APR 19, 2024 13:23 IST
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व में दो तेंदुए मृ पाए गए
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील के तंडपुरवा गांव के पास स्थित दुधवा बफर जोर के दुधवा टाइगर रिजर्व में दो तेंदुए मृत पाए गए। अधिकारी ने बताया कि आपसी लड़ाई में दो नर तेंदुओ के मारे जाने की खबर मिली थी। इन दोनों की उम्र 2 वर्ष बताई जा रही है।
APR 19, 2024 12:06 IST
APR 19, 2024 11:03 IST
असम की लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक 11.15 फीसदी मतदान
असम की 5 लोकसभा सीटों पर 7 से 9 बजे के बीज 11.15 फीसदी मतदान हो गया है। जानकारी के अनुसार, सोनितपुर में 12.69 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद जोरहाट में 12.27 फीसदी, लखीमपुर में 10.97 फीसदी, काजीरंगा में 10.34 फीसदी और डिब्रूगढ़ में 9.62 फीसदीमतदान हुआ।
APR 19, 2024 10:39 IST
MP Loksabha Election 2024: मध्य प्रदेश के 6 सीट पर नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान
मध्य प्रदेश 6 सीट मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट, शहडोल, जबलपुर और सीधी पर मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी। 7 से 9 बजे के भीतर यहां 15 फीसदी मतदान हो गया है। धीरे-धीरे वोटिंग के लिए आने मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
APR 19, 2024 09:16 IST
Karnataka: समुद्र में सन्ना कर रहे पर्यटक की डूबने से मौत
कर्नाटक के उडुपी के मालपे तट से समुद्र में सन्ना करने गए एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई है, जबकि उसके साथ के अन्य दो साथियों को जीवन रक्षक कर्मियों द्वारा बचा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलस ने मृतक के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान निवासी गिरीश के रूप में की गई है।
APR 19, 2024 09:09 IST
APR 19, 2024 08:52 IST
उत्तराखंड: पांच लोकसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, नैनीताल सीट के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह से शुरू हो गई है। मतदान के लिए राज्य के 13 जिलों में 11,729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
APR 19, 2024 08:36 IST
APR 19, 2024 08:20 IST
APR 19, 2024 07:38 IST
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट ; एक क्लिक पर जानें कैसा रहेगा मौसम
APR 19, 2024 07:17 IST
APR 19, 2024 06:03 IST
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने के बाद कोलकाता स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। तंत्रिका तंत्र की बीमारी से पीड़ित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता ठीक से खाना नहीं खा पा रहे हैं।
APR 19, 2024 06:02 IST
नोएडा में बावरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने बावरिया गिरोह के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक का चोरी का सामान बरामद किया है।
