LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 16 जून 2024 Highlight: दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी आग, नोएडा पुलिस ने चार दिन के लिए लागू की धारा 144

Pooja KumariUpdated Jun 16, 2024, 16:13 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 16 जून 2024 Highlight: दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी आग, नोएडा पुलिस ने चार दिन के लिए लागू की धारा 144

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 16 जून 2024 Highlight: दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी आग, नोएडा पुलिस ने चार दिन के लिए लागू की धारा 144

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 16 जून 2024 Highlight: दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लग गई, उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बकरीद और ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मद्देनजर रविवार से बुधवार तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी, दिल्ली में जल संकट और गहराता जा रहा है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मानवीय आधार पर हरियाणा से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए अनुरोध किया है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

JUN 16, 2024 15:59 IST

नागपुर विस्फोटक कारखाना धमाके में एक और व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक विस्फोटक निर्माण इकाई में हुए धमाके में घायल आखिरी व्यक्ति की भी मौत हो गई और इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
JUN 16, 2024 15:42 IST

एटा में ट्रैक्टर और कार में टक्कर में 3 लोगों की मौत

एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र में गंगा दशहरा के मौके पर सोरो घाट से स्‍नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की एक ट्रैक्‍टर से भीषण टक्‍कर हो गई, जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
JUN 16, 2024 15:40 IST

फर्रुखाबाद सड़क हादसे में संत बब्बा गुरु समेत 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर इलाके में एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार संत बब्बा गुरु समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल गया। घायल का इलाज किया जा रहा है।
JUN 16, 2024 14:36 IST

छतरपुर में अज्ञात लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में तोड़फोड़ की

JUN 16, 2024 14:33 IST

दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी आग

JUN 16, 2024 13:38 IST

कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी

राजस्थान के कोटा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे 17 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी का निवासी आयुष जायसवाल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए महावीर नगर क्षेत्र के सम्राट चौक के पास एक ‘पेइंग गेस्ट हाउस’ में रह रहा था। उसने बताया कि शनिवार रात तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने ‘पेइंग गेस्ट हाउस’ के मालिक को इसकी सूचना दी जिसने पुलिस को इस बारे में बताया। थानाधिकारी महेंद्र मारू ने बताया, ‘‘प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।
JUN 16, 2024 12:14 IST

राजस्थान में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना के प्रभारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि घटना शनिवार रात की है जब रेलवे स्टेशन के निकट हनुमानजी मंदिर के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक दंपति, उनकी एक रिश्तेदार ट्रेन की चपेट में आ गये। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निम्बाहेड़ा निवासी मोहनलाल धोबी (45) उनकी पत्नी ललिता (40) और उनकी एक रिश्तेदार देवश्री (35) के रूप में हुई है। ये सभी हनुमानजी के मंदिर गए थे।
JUN 16, 2024 12:13 IST

ठाणे में घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे घायल

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को एक घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो नाबालिग बच्चे घायल हो गए। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे कोपरी क्षेत्र के मिठबंदर रोड पर स्थित चार मंजिला इमारत में बने एक घर में हुई। इस इमारत को 'खतरनाक' की श्रेणी में रखा गया है।अधिकारी ने बताया कि 30 से 35 साल पुरानी इस इमारत में 20 घर (फ्लैट) हैं, जिसमें वर्तमान में 65 लोग रहते हैं। यह इमारत फिलहाल सहकारिता विभाग के प्रशासक के नियंत्रण में है।
JUN 16, 2024 10:34 IST

राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 215 रहा जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
JUN 16, 2024 09:21 IST

गंगा दशहरा पर प्रयागराज-अयोध्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा के मौके पर प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं अयोध्या में सरयू नदी के सरयू घाट पर भी श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया
JUN 16, 2024 07:48 IST

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

JUN 16, 2024 07:47 IST

लखनऊ में बकरीद के त्यौहार से पहले यूपी पुलिस ने की पेट्रोलिंग

JUN 16, 2024 07:04 IST

वाराणसी में गंगा दशहरा पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालु

JUN 16, 2024 07:01 IST
JUN 16, 2024 05:44 IST

नोएडा पुलिस ने चार दिन के लिए धारा 144 लागू की

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बकरीद और ज्येष्ठ गंगा दशहरा के मद्देनजर रविवार से बुधवार तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि त्योहार के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की जा रही है। गंगा दशहरा रविवार को मनाया जाएगा जबकि बकरीद सोमवार को है।
JUN 16, 2024 05:44 IST

दिल्ली में और गहरा सकता है जल संकट

दिल्ली में जल संकट और गहराता जा रहा है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से दिल्ली में पानी का शोधन 70 एमजीडी तक कम हो गया है। उन्होंने मानवीय आधार पर हरियाणा से यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए अनुरोध किया है।
JUN 16, 2024 05:43 IST

अलीगढ़ में भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर पर कूलर लगाए गए

JUN 16, 2024 05:43 IST

भोपाल में रील बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान

भोपाल में टीटी नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जांच में पता चला है कि युवक तेज रफ्तार से बुलेट चलाते हुए रील बना रहा था। इस दौरान संतुलन उसका संतुलन बिगड़ गया और बुलेट बेकाबू होकर फिसल गई। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। हादसे में उसके दो दोस्त भी घायल हुए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
JUN 16, 2024 05:43 IST

ठाणे में एक ट्रक इमारत की चहारदीवारी से टकराया, एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुम्ब्रा में एक इमारत की चहारदीवारी में टक्कर मारने के बाद ‘सीमेंट मिक्सर’ ट्रक के पलट जाने पर किशोर की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई प्रमुख यासिन ताडवी ने बताया कि यह घटना सम्राट नगर में रात साढ़े आठ बजे हुई। उन्होंने कहा , ‘‘ ‘सीमेंट मिक्सर’ ट्रक का चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी चहारदीवारी से टकरा गयी एवं पलट गयी। सात लोग इस घटना में घायल हुए जिनमें से 14 वर्षीय किशोर नासिर शेख की मौत हो गयी। अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

संबंधित खबरें