
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 11 फरवरी 2024 Highlight: बीजापुर में आईईडी विस्फोट में सीएएफ का जवान घायल, दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक जूता फैक्ट्री में आग
शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 11 फरवरी 2024 Highlight: रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुए उत्तर प्रदेश के विधायक। दिल्ली कूच के लिए 13 फरवरी को किसानों ने फिर ऐलान किया है, इसे देखते हुए बार्डर पर 150 जवानों को तैनात किया गया है। यूपी के गोंडा में नर्सरी की बच्ची के साथ दो नाबालिग छात्रों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसानों की मांग जानने के लिए तीन केंद्रीय मंत्री- पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ 12 फरवरी को बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में बारिश होने के आसार है, मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक बारिश के साथ शीतलहर भी चल सकती है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :