Aaj Ka Mausam: आज दिनभर आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम; बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक कहां-कहां आई IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 May: देशभर में मौसम लगातार तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानें।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और तेज आंधी का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में तूफान और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

weather - AI

आज का मौसम - (AI Image)

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम तक गरज-चमक की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले दो दिन दिल्ली में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed