LIVE

Aaj ka Mausam 9 July 2025 LIVE: देशभर में मानसून की मिलीजुली रफ्तार, यूपी-बिहार में कम हो रही बारिश, दिल्ली-NCR आज बना बादलों का डेरा

Aaj ka Mausam 9 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: बीते दिनों देश के अधिकांश हिस्से में मानसून की सक्रियता दिखी थी, लेकिन सप्ताह से शुरू हुई मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। एक बार फिर उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। अूब यूपी-एमपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब समेत राजस्थान में तेज मौसमी गतिविधियां होने और हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में बादल फटने के साथ भारी बारिश की संभावना दिख रही है।

Nishant TiwariUpdated Jul 9, 2025, 14:42 IST
Follow on Google News
Aaj ka Mausam 9 July 2025 LIVE: देशभर में मानसून की मिलीजुली रफ्तार, यूपी-बिहार में कम हो रही बारिश, दिल्ली-NCR आज बना बादलों का डेरा

Aaj ka Mausam 9 July 2025 LIVE: देशभर में मानसून की मिलीजुली रफ्तार, यूपी-बिहार में कम हो रही बारिश, दिल्ली-NCR आज बना बादलों का डेरा

Aaj ka Mausam 9 July 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: दिल्ली में अब भी अच्छी बारिश नहीं हुई है, इंतजार अब भी बरकरार है। आज बारिश का सबसे अधिक हिमाचल और उत्तराखंड में इसका प्रभाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आइए नजर रखते हैं, शहरों के मौसम पर।

JUL 09, 2025 14:42 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जबकि अन्य स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण बंगाल के पश्चिम बर्धवान, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों तथा उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग जिलों में बृहस्पतिवार सुबह तक भारी बारिश होने की आशंका है।
JUL 09, 2025 14:41 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नागपुर में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

आईएमडी ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रेड अलर्ट के मद्देनज़र यहां बुधवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर होने कारण नागपुर में कुछ राज्य राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।
JUL 09, 2025 12:21 IST

नागपुर में बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न, फंसे लोगों को निकाला गया बाहर

JUL 09, 2025 11:27 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में दिख रही बारिश की उम्मीद

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है।
JUL 09, 2025 09:41 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बारिश के बाद हरियाणा में पानी जमा हुआ

JUL 09, 2025 09:15 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: नागपुर में भारी बारिश से जलभराव

JUL 09, 2025 08:21 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: NCR के इन इलाकों में आ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, NCR (लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला) के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
JUL 09, 2025 07:52 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में बारिश के दिख रहे आसार

दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
यहां पढ़ें- कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम
JUL 09, 2025 06:58 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में यहां बारिश का अलर्ट

JUL 09, 2025 06:14 IST

बंगाल में भारी बारिश

पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा शहर, पुरुलिया और झाड़ग्राम तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 09, 2025 06:14 IST

MP में आज बारिश

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज चमक के साथ मानसूनी वर्षा हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
JUL 09, 2025 06:13 IST

राजस्थान में कैसा है मानसून

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर हुआ है, लेकिन आज से फिर इसके रफ्तार पकड़ने की संभावना है। IMD ने 10 जुलाई से राज्य में फिर भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक कोटा उदयपुर, बीकानेर, जयपुरस भरतपुर, जोधपुर, जयपुर और अजमेर में मेघ गर्जन के साथ कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
JUL 09, 2025 06:13 IST

बिहार में कैसा होगा मौसम

बिहार में मौसम की चाल बदली बदली नजर आ रही है। बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश ने उमस बढ़ा दी है। आज पूर्णिया, बांका, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मुंगेर और गया के लिए तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
JUL 09, 2025 06:13 IST

यूपी के कई जिलों में आज आंधी बारिश

यूपी के 10 जिलों में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पूर्वी यूपी में बादलों के छाए रहने के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि, इन इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं।