LIVE

Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: उत्तर भारत में थमता मानसून; पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट, झारखंड और ओडिशा में जोरदार बारिश

Aaj ka Mausam 7 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मानसूनी रफ्तार थोड़ी मंद पड़ सकती है, जिससे उमस में इजाफा होने की आशंका है। हालांकि, अधिकांश राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। आज 7 अगस्त को कई राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर, दक्षिण और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं, जबकि गुजरात-गोवा में सूखे जैसे हालात रह सकते हैं।

Nilesh DwivediUpdated Aug 7, 2025, 14:14 IST
Follow on Google News
Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE:  उत्तर भारत में थमता मानसून; पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट, झारखंड और ओडिशा में जोरदार बारिश

Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: उत्तर भारत में थमता मानसून; पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट, झारखंड और ओडिशा में जोरदार बारिश

Aaj ka Mausam 7 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत में आगामी दिनों में मानसूनी गतिविधियों की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने से बादलों की सक्रियता कम होगी, जिससे उमस में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अधिकांश राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। 9 अगस्त के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा। आज यानी 7 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश आफत बन रही है। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, हैदराबाद, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन गुजरात और गोवा के कुछ क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

AUG 07, 2025 14:10 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश

झारखंड और ओडिशा में मॉनसून की जोरदार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने झारखंड में आज से 10 अगस्त तक हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर धनबाद और गिरिडीह जिलों में कल भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।








Ask ChatGPT
AUG 07, 2025 12:28 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: अगले 24 घंटों में यहां भारी बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके बाद वर्षा की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत और आसपास के पूर्वी क्षेत्रों में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। विशेष रूप से 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा (≥21 सेमी) होने की संभावना है। मध्य भारत और राजस्थान में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान हल्की बारिश की गतिविधियाँ बनी रह सकती हैं।
AUG 07, 2025 11:43 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: मॉनसून जागरुकता सप्ताह

AUG 07, 2025 11:42 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: यूपी में आज का तापमान

AUG 07, 2025 11:41 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: IMD जयपुर ने जारी किया वेदर अपडेट

AUG 07, 2025 11:40 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: बिहार में पिछले 24 घंटे का मौसम

AUG 07, 2025 09:38 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान

गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
AUG 07, 2025 09:05 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री तक जा सकता है।
AUG 07, 2025 09:03 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: दक्षिण भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 7 से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय और आंतरिक कर्नाटक में आज अति भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।
AUG 07, 2025 08:12 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में फिर बरसेगा पानी

हिमाचल प्रदेश में भी लगातार हो रही बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में आज 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
AUG 07, 2025 07:48 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान

भारत के प्रमुख शहरों का तापमान (अधिकतम / न्यूनतम)
- दिल्ली: 35°C / 25°C
- मुंबई: 30°C / 26°C
- कोलकाता: 33°C / 24°C
- चेन्नई: 34°C / 27°C
- पटना: 33°C / 27°C
- अहमदाबाद: 33°C / 26°C
- जयपुर: 34°C / 25°C
- अमृतसर: 34°C / 25°C
- नैनीताल: 21°C / 16°C
- भोपाल: 32°C / 23°C
- लखनऊ: 29°C / 24°C
AUG 07, 2025 06:35 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में 6- 8 अगस्त तक हल्की बारिश

AUG 07, 2025 06:12 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी

उत्तराखंड में मॉनसून का कहर लगातार जारी है। उत्तरकाशी सहित कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और जानमाल का नुकसान हुआ है। अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल और पौड़ी में बाढ़ की आशंका जताई गई है।
AUG 07, 2025 06:11 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी और उमस

राजस्थान के चुरू, अजमेर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, झुंझुनूं, कोटा, चित्तौड़गढ़, सीकर, दौसा, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में बारिश में कमी के चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, 15 अगस्त के बाद एक बार फिर से मौसमी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
AUG 07, 2025 06:11 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में आज कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इन जिलों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
AUG 07, 2025 06:11 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से पश्चिमी यूपी के बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में बाढ़ का खतरा जताया है। 7 अगस्त के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
AUG 07, 2025 06:11 IST

आज का मौसम, Aaj ka Mausam 7 August 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। वहीं, 8 अगस्त को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा।

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'