Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: देशभर में मानसून का रौद्र रूप; पहाड़ी राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, भारी बारिश से नदियों में उफान
Aaj ka Mausam 6 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मानसून का कहर इन दिनों चरम पर है, जिससे कई राज्य गंभीर मौसम स्थितियों का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने उत्तर भारत, मध्य भारत और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश, वज्रपात और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। कई नदियों के जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की आशंका है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल और पूर्वोत्तर भारत सहित दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: देशभर में मानसून का रौद्र रूप; पहाड़ी राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, भारी बारिश से नदियों में उफान
वहीं, आज 6 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बादल फटने, मूसलाधार बारिश, भूस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के बाद से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 11 अगस्त के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ ही पश्चिम भारत के गुजरात और महाराष्ट्र में भी सक्रिय मानसूनी गतिविधियों के चलते मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: हथिनीकुंड बैराज में सबसे अधिक जलप्रवाह
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: इन जगहों पर मौसम विभाग का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में जारी हुआ अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 6 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 30°C
- लखनऊ: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 30°C
- पटना: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 32°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 29°C
- जयपुर: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 32°C
- उत्तरकाशी: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 25°C
- देहरादून: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 26°C
- शिमला: न्यूनतम 18°C, अधिकतम 21°C
- जम्मू-कश्मीर: न्यूनतम 11°C, अधिकतम 19°C
- हैदराबाद: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 29°C
- चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 33°C
