LIVE

नए साल पर कई राज्यों में होगी बरसात, आज शाम से छाएंगे बादल; IMD का आया बड़ा अलर्ट

Aaj ka Mausam 30 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देश के कई हिस्सों में साल के आखिरी दिनों और नए साल की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज काफी सख्त होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में शीतलहर, घने कोहरे, कोल्ड डे और बारिश-बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर को शीतलहर का असर दिख सकता है, जबकि ओडिशा में 31 दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश में 1 से 3 जनवरी 2026 के बीच शीतलहर की प्रबल संभावना जताई गई है। साथ ही कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का लाइव अपडेट।

Nishant TiwariUpdated Dec 30, 2025, 18:04 IST
Follow on Google News
नए साल पर कई राज्यों में होगी बरसात, आज शाम से छाएंगे बादल; IMD का आया बड़ा अलर्ट

नए साल पर कई राज्यों में होगी बरसात, आज शाम से छाएंगे बादल; IMD का आया बड़ा अलर्ट

Aaj ka Mausam 30 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के भारी संकेत हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस दौरान अलग-अलग जगहों पर वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है। तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में पहले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम में ठंडक बढ़ेगी।

DEC 30, 2025 18:04 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: हरियाणा में 31 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट

हरियाणा में मौसम विभाग ने कल यानी 31 दिसंबर साल के अंतिम दिन में कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत शामिल है। आईएमडी ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।
DEC 30, 2025 17:38 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: गाजियाबाद में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 404 रिकॉर्ड किया गया है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
DEC 30, 2025 16:14 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में कल बारिश होगी?

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम प्रभावित हो रहा है, जिसे देखते हुए आईएमडी ने बताया कि कल यानी 31 दिसंबर और नए साल यानी 1 जनवरी 2026 को दिल्ली में बारिश होगी।
DEC 30, 2025 14:45 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित नजर आएगी।
DEC 30, 2025 13:08 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 118 उड़ानें रद्द

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 118 उड़ानें रद्द हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गई है, जबकि करीब 16 उड़ानों के मार्ग डायवर्ट किए गए। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को लाइव अपडेट के अनुसार, एयरपोर्ट पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
DEC 30, 2025 12:52 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: पटना में बढ़ी ठंड

पटना में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 1-2 डिग्री तक गिर सकता है। खासकर सुबह और देर रात विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सीमित रहने की संभावना है, जिससे हालात और कठिन हो सकते हैं।
DEC 30, 2025 11:59 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी है, जहां उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई है। सरगुजा और मैनपाट में ओस जमकर बर्फ बन गई, मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम दर्ज हुआ, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा (4.8 डिग्री), जबकि जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शीतलहर की संभावना जताई है, हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने से ठंड में कुछ राहत मिल सकती है।
DEC 30, 2025 10:41 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 31 दिसंबर को राज्य के 11 जिलों में वर्षा हो सकती है, जबकि 1 जनवरी को घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच आज सुबह अलवर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।
DEC 30, 2025 08:56 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: सोमवार को कांपा पटना

सोमवार को बिहार में ठंड का असर साफ दिखा। पटना में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान विक्रमगंज में 17.7 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फारबिसगंज का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और नालंदा में न्यूनतम 9.1 तथा अधिकतम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 30, 2025 08:50 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: नए साल पर बिहार में कैसा रहेगा मौसम

नए साल की शुरुआत में बिहार में ठंड और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक घना कुहासा, बादल और भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत आठ जिलों में पांच दिनों तक धूप नहीं निकलेगी, जबकि पूर्णिया में विजिबिलिटी 600 मीटर तक सीमित रही। आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाने और न्यूनतम तापमान गिरने से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की आशंका है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक पछुआ हवाएं धीमी नहीं होतीं और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नहीं पड़ता, ठंड से राहत मिलना मुश्किल है।
DEC 30, 2025 06:56 IST

Aaj Ka Mausam Rain Alert: नए साल पर बिहार में भी होगी बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3 जनवरी तक कोहरे और कोल्ड-डे से राहत मिलने की संभावना कम है। इस बीच 2 और 3 जनवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में अररिया सबसे ठंडा जिला रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। नालंदा में 9.1 डिग्री और राजगीर में 8.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में ठंड की गंभीरता को दर्शाता है।
DEC 30, 2025 06:50 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के 29 जिलों में कोल्ड डे

बिहार में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पटना समेत कई जिलों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है और मौसम विभाग ने 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठिठुरन और बढ़ सकती है
DEC 30, 2025 06:48 IST

MP School Closed Today: मध्यप्रदेश में ठंड से स्कूलों की छुट्टी

मध्यप्रदेश में तेज ठंड को देखते हुए प्रदेशभर के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया गया है, जिससे UKG से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं बंद रहेंगी।
DEC 30, 2025 06:47 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड

मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 3.8 डिग्री तक गिर गया, जबकि पचमढ़ी, शाजापुर और रायसेन जैसे जिलों में ओस जमने लगी है। उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे के कारण भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देर से चल रही हैं।
DEC 30, 2025 06:43 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में सर्दी अपने चरम पर पहुंचने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज, 30 दिसंबर की शाम से आसमान में बादल छा जाएंगे और 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट और बारिश के चलते गलन और ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा।