Aaj ka Mausam 29 July 2025 LIVE: मैदान से पहाड़ों तक झमाझम बारिश, धार्मिक यात्राओं पर भी मौसम की मार
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भारी बारिश के चलते अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा स्थगित
भारी बारिश के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं धार्मिक यात्राओं पर भी मौसम की मार पड़ रही है। कश्मीर में भारी बारिश के कारण प्राधिकारियों ने बुधवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी। वहीं केदारनाथ यात्रा भी लैंडस्लाइड के चलते अगले 2 से 3 दिनों के लिए रोक दी गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान को कब मिलेगी बारिश से राहत
मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में भारी बारिश अभी जारी रहेगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को भरतपुर, जयपुर एवं अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश होने और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होगी। बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश का दौर एक अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। हालांकि राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में दो अगस्त से कमी होगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान के 6 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार, 31 जुलाई को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।यहां पढ़िए- राजस्थान में आज कैसा रहने वाला है मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खासकर सारण, बक्सर और सीवान में अगले 24 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।यहां पढ़ें- आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम, कहां कितनी बारिश की संभावना
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में मूसलाधार बारिश
राजस्थान में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और कई जिलों में लगातार मूसलधार बारिश हो रही है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार धौलपुर, झालावाड़, बूंदी, कोटा, टोंक, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर सहित कई जिलों में 1 अगस्त तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में भी बारिश
झारखंड में भी कमोबेश बिहार सा ही हाल है। विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बोकारो, चाईबासा, देवघर, गुमला, हजारीबाग, रामपुर, रांची समेत कई जिलों में विभाग ने बारिश, आंधी की संभावना जताई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारी बारिश और ठनका की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के कई जिलों में भयंकर बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज से राज्यभर के कई जिलों में तेज हवाएं, मूसलधार बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। झांसी, बांदा, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर, कानपुर, फतेहपुर, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा सहित पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज कैसे रहेंगे हालात
दिल्ली-एनसीआर में आसमान पर घने बादलों का डेरा बना हुआ है। मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने आज से 3 अगस्त तक बादलों की मौजूदगी और कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।Delhi News: CJP के प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से ही 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए कल सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली सभी ट्रेनें रद्द
जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा 'नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट! CM योगी ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी
Patna News: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती और फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों पर पुलिस का एक्शन, गांधी मैदान में खदेड़ा, कई हिरासत में
Delhi Weather Update: क्या दिल्ली में जल्दी आ जाएगी सर्दी? बादलों के बीच बीतेंगे दिन, IMD ने जताई बारिश की संभावना
© 2026 Times Horizon Private Limited
