LIVE

बारिश ने देश भर में लुढ़काया पारा, NCR में जल्द मिलेगी राहत

आज का मौसम 29 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): अधिकांश हिस्सों में बारिश की फुहार से मौसम में नरमी आई है। साथ में आंधी चलने से पारा कुछ लुढ़क गया है। यूपी, बिहार और झारखंड में तो लोगों को राहत मिली है लेकिन केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में बारिश से आमजन को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Nishant TiwariUpdated Apr 29, 2025, 21:51 IST
Follow on Google News
बारिश ने देश भर में लुढ़काया पारा, NCR में जल्द मिलेगी राहत

बारिश ने देश भर में लुढ़काया पारा, NCR में जल्द मिलेगी राहत

आज का मौसम 29 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): देश के अधिकांश बारिश के चल रहे दौर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गर्मी आज भी परेशान करेगी। प्री मानसून एक्टिविटीज से दिल्ली और पास पड़ोस के राज्य में मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है। तो कैसा रहने वाला है शहरों का मौसम, आइए दिन भर के मौसम के अपडेट्स पर नजर रखते हैं।

APR 29, 2025 21:49 IST

गाजियाबाद में मई की शुरुआत सुहावन मौसम के साथ

यूपी के गाजियाबाद जिले में मई महीने की शुरुआत बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग ने बताया कि 1 मई से 5 मई तक जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
APR 29, 2025 21:48 IST

इस दिन से नोएडा में बरसेंगे मेघ

गौतमबुद्ध नगर जिले में 2 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। मई की शुरुआत में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2 मई से 5 मई तक शहर में झमाझम बारिश हो सकती है।
APR 29, 2025 19:47 IST

एक मई से बदलेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने को तैयार है। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए दिल्ली में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 1 मई से 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
APR 29, 2025 18:16 IST

जयपुर में आज शाम का तापमान

जयपुर में आज शाम का तापमान 26°C है। हवा, नमी और अन्य स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तापमान 25°C जैसा महसूस हो सकता हैं। जयपुर में सुबह बारिश की संभावना 0% है।
APR 29, 2025 17:46 IST

पटना में आज शाम का मौसम

पटना में आज शाम का तापमान 36°C तक पहुंच जाएगा। पटना में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 15km/h रहने की संभावना है।
APR 29, 2025 17:16 IST

दिल्ली में आज शाम का मौसम

दिल्ली में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 1km/h रहने की संभावना है।
APR 29, 2025 15:22 IST

Delhi Aaj Ka Mausam LIVE: दिल्ली में जल्द आएगी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश, मेघगर्जन और आंधी के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। हालिया अपडेट के मुताबिक 1 मई से 3 मई तक के लिए ये अलर्ट लागू रहेगा।
APR 29, 2025 13:56 IST

Lucknow Aaj Ka Mausam LIVE: आज का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

APR 29, 2025 12:23 IST

Jaipur Aaj Ka Mausam LIVE: जयपुर में मई की शुरूआत होगी खुशनुमा

1 मई से जयपुर में बारिश के आसार दिख रहे हैं। इसके साथ धूल भरी आंधी और मेघगर्जन की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके आसार जताए हैं कि इस आंधी बारिश के दौर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
APR 29, 2025 11:11 IST

Lucknow Aaj ka Mausam LIVE: पिछले 24 घंटे ये रहा यूपी का तापमान

APR 29, 2025 09:35 IST

Patna Aaj Ka Mausam LIVE: कई जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

APR 29, 2025 08:27 IST

यूपी में 5 दिनों का येलो अलर्ट

पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं चमक गरज के साथ आज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 29, 2025 07:02 IST

राजस्थान में जारी है गर्मी का सितम

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है और तापमान 46 डिग्री के पार कर गया है। कल राज्य सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
APR 29, 2025 07:02 IST

आज भी यूपी में होगी बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यूपी के पूर्व के 21 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, गोरखपुर समेत कई जिलों में पारा नीचे आ गया है।
APR 29, 2025 07:01 IST

यूपी में मौसम सुहावना

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। इस हफ्ते प्रदेश के कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ से लेकर वाराणसी, गोरखपुर तक तेज हवाओं और बूंदाबांदी का असर दिखाई दे रहा है।
APR 29, 2025 07:01 IST

दिल्ली में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज शाम से गरज के साथ होने वाले तूफानों की स्थिति बनने की संभावना है। आज का येलो अलर्ट हटा लिया गया है। अब 1 मई और 2 मई के लिए बारिश-तूफान की संभावना देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 29, 2025 07:00 IST

दिल्ली में गिरा पारा

दिल्ली के तापमान में आज कुछ गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूमतम तापमान 24 डिग्री दर्ज की जाएगी। आज दिल्ली में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने की संभावना है।