मार्च में ही 'मानसून' जैसा हाल; बिहार, बंगाल समेत 19 राज्यों में बारिश-आंधी का भारी अलर्ट! अगले हफ्ते से शुरू होगी नई 'आफत'
यूपी में क्या आज भी बारिश होगी? लखनऊ समेत सभी जिलों के मौसम के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार में आज बारिश आएगी या नहीं? कल कैसा रहेगा मौसम और पटना में बादल क्या आज बरसेंगे? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली में फिर कब होगी बारिश? क्या आज धूप निकलेगी और सोमवार को कैसा रहेगा मौसम? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राजस्थान में कल फिर एक मौसमी सिस्टम एक्टिव हुआ है, जानिए ये कितनी बारिश कराएगा और आज कहां अलर्ट है? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बाकी राज्यों और शहरों के मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए यहां बने रहें और देखें IMD के हवाले से शहरों के मौसम का लाइव हाल।
Aaj ka Mausam 22 March 2026 LIVE: पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में ओलावृष्टि हुई
Aaj ka Mausam 22 March 2026 LIVE: राजस्थान के इन जिलों में येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 22 March 2026 LIVE: मौसम संबंधी चेतावनी
दिल्ली में शुक्रवार का दिन पिछले छह सालों में मार्च का सबसे ठंडा दिन
राजधानी दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के बाद शुक्रवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ। दिल्ली में शुक्रवार का दिन पिछले छह वर्षों में मार्च महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इसी के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया, जो ’संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। करीब पांच महीने बाद लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला।Aaj ka Mausam 22 March 2026 LIVE: IMD मौसम चेतावनी!
दिल्ली में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 27 मार्च तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। सोमवार को राजधानी में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। जिसके बाद अगले 4 दिनों तक बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। जिससे मौसम कूल-कूल रहने के आसार हैं।यूपी में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
यूपी में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थम गया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। मौसम साफ रहने के कारण धूप भी तेज निकलेगी। जिससे तापमान में भी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। जिससे एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।दिल्ली में आज सुबह 154 रहा एक्यूआई
दिल्ली में आज सुबह मध्यम श्रेणी में एयर क्वालिटी दर्ज की गई।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे एक्यूआई 154 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के एक्यूआई को ’’अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ’’संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ’’मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ’’खराब’’, 301 से 400 के बीच ’’बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ’’गंभीर’’ माना जाता है।Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार में प्री मानसून बारिश का हाल
Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में 2023 के बाद सबसे अधिक बारिश
दिल्ली में मार्च महीने में इस बार औसतन 16.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह 2023 के बाद सबसे अधिक वर्षा वाला मार्च साबित हुआ है, जब औसत बारिश 50.4 मिमी हुई थी। पिछले दो दिनों से शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही थी, शुक्रवार को 7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि शनिवार सुबह बारिश नहीं हुई और आज भी बारिश की संभावना बहुत कम है।UP Ka Mausam Live Update: यूपी में चढ़ेगा पारा
यूपी में बारिश का मौसम थमने के बाद अब फिर से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर आज 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद कल से यहां भी तापमान में उतनी ही बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है।Rajasthan Ka Mausam Live Update: एक हफ्ते तक राजस्थान में नहीं चलेगी लू
आज जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। राहत की बात यह है कि अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में कहीं भी लू (हीटवेव) चलने की आशंका नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4–5 दिनों तक अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में अचानक तेज बढ़ोतरी नहीं होगी।Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार के 6 जिलों में अलर्ट जारी
बिहार में मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। इसका मतलब है कि इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैSikkim Earthquake Update: सिक्किम में बीती शाम आया भूकंप
सिक्किम में शनिवार रात हल्का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार इसकी तीव्रता 4.1 रही। भूकंप रात 8 बजकर 41 मिनट पर आया और इसका केंद्र मंगन जिले में सतह से लगभग 14 किलोमीटर नीचे स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में आज निकलेगी धूप
दिल्ली में रविवार सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिन के दौरान आसमान सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जबकि शाम और रात में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में आज यहां होगी बारिश
आज राजस्थान के दौसा, करौली, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, बीकानेर, नागौर और श्रीगंगानगर में बारिश और बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।Delhi Ka Mausam Live Update: कल फिर भींगेगी दिल्ली
अगर आपको लग रहा है कि दिल्ली में बारिश का दौर खत्म हो गया है, तो आप गलत हो सकते हैं। मौसम विभाग ने कल यानी सोमवार को बारिश की संभावना जताई है। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट।Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार में नहीं थम रहा बारिश का दौर
बिहार में कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। राज्य के मौसम के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।UP Ka Mausam Live Update: विस्तार से जानें यूपी के मौसम का हाल
यूपी के मौसम का हाल विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।UP Ka Mausam Live Update: यूपी में यहां हो सकती है बारिश
आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों के साथ बरेली, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा में शाम के समय बौछारें पड़ सकती हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। विभाग का कहना है कि इस असामान्य मौसम के पीछे करीब 1000 किलोमीटर लंबा ‘रेन बैंड’ जिम्मेदार है, जो एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के कारण बना है। यह सिस्टम अफगानिस्तान से होते हुए पाकिस्तान और भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों तक फैला हुआ है।UP Ka Mausam Live Update: यूपी में मौसम का नया अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब खत्म होने की ओर है। पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश के कारण दिन का तापमान करीब 7 डिग्री तक गिर गया था। लेकिन अब आसमान साफ होने लगा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। 22 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके बाद अगले 5–6 दिनों में दिन का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हवा में नमी अधिक रहने से सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है, जो धूप निकलते ही साफ हो जाएगी।UP Ka Mausam Live Update: लखनऊ में आसमान साफ
लखनऊ में दो दिनों तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद आज सुबह से आसमान साफ है। पूरे दिन तेज धूप खिली रहेगी। अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में आज भी होगी झमाझम बारिश
मरुधरा में मौसम ने बीते कुछ दिनों से पलटी मार ली है। आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में आज के मौसम के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।West Bengal Ka Mausam Live Update: बंगाल में आज बारिश के साथ गिरेगी बिजली
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगह पर शरण लें।MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने या हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।MP Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश में बारिश-ओलों से फिलहाल राहत
मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के कारण 45 जिलों में आंधी और बारिश हुई, जिनमें से 17 जिलों में ओले भी गिरे। अब यह सिस्टम आगे बढ़ चुका है, जिसके चलते आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। इसके बजाय अगले चार दिन तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है और कहीं भी आंधी-बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि, महीने के आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।Jharkhand Ka Mausam Live Update: झारखंड में फिर आएगी बारिश
पिछले 24 घंटों में झारखंड का मौसम पूरी तरह बदल गया। दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद शाम होते ही कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय गर्मी के कारण यह बदलाव देखने को मिला। अगले 24 घंटों में तापमान में 3–5 डिग्री तक और गिरावट की संभावना है, साथ ही हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस बीच, पाकुड़ के पकुरिया में सबसे ज्यादा 50.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रांची में भी शोभायात्रा के दौरान अचानक तेज हवा और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।Chhattisgarh Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में जमकर गिरे ओले
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। हालांकि, अगले 24 घंटों के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। शनिवार को कोंडागांव जिले में मौसम ने अलग ही रंग दिखाया, यहां जमकर ओले गिरे और टेवंसा, छोटेराजपुर, पाडोकी और बड़ेराजपुर गांवों के खेत बर्फ जैसी मोटी परत से ढक गए। इस ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान भी हुआ है।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान के 8 जिलों में अलर्ट
राजस्थान में शनिवार को एक नया सिस्टम सक्रिय हुआ, जिसके चलते जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में मौसम बदल गया। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कई इलाकों में दोपहर बाद से बादल छा गए। मौसम विभाग ने रविवार को आठ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।Bihar Ka Mausam Live Update: पटना में आएगी बारिश
पटना में आने वाले दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। दिन का तापमान लगभग 33–34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस होगी।UP Ka Mausam Live Update: लखनऊ में आज के मौसम का हाल
लखनऊ शहर में आज कोई अलर्ट नहीं है हालांकि बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया जाएगा। कल भी कमोबेश यही हाल रहने वाला है।Bihar Ka Mausam Live Update: सहरसा में आज हो सकती है बारिश
सहरसा में आज सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान 17° सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हवा की गति 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में कल फिर होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। आज भी दिल्ली में बारिश की कुछ संभावना जताई गई है।Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार में 26 से फिर लौटेगा कहर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार 23 से 25 मार्च के बीच मौसम थोड़ा शांत रहेगा और धूप निकलने से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पूरे बिहार पर पड़ेगा। 27 मार्च को पूरे प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का 'अलर्ट' जारी किया गया है। अगले एक हफ्ते तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा।Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार में आज यहां होगी बारिश
बिहार के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पटना, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बांका, जमुई और भागलपुर में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट और मौसम में ठंडक का एहसास रहेगा।Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान में आज कहां होगी बारिश
IMD के मुताबिक, आज जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आंधी व हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। फिलहाल, मौसम साफ होने के बावजूद अगले एक सप्ताह तक लू चलने की संभावना नहीं है।UP Ka Mausam Live Update: लखनऊ में आज दिखेंगे बादल
लखनऊ में आज मौसम में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, हालांकि दिन के समय धूप निकलने की भी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दो दिनों में यहां तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर, नोएडा में आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद है।Bihar Ka Mausam Live Update: बिहार में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम
बिहार में मौसमी बदलाव से फिलहाल गर्मी से राहत बनी हुई है और कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पटना, गया, दरभंगा, नालंदा, भोजपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, जहानाबाद, बक्सर, अरवल, कैमूर, नवादा, जमुई, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मधुबनी सहित कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की चेतावनी दी है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत का अनुभव होगा।UP Ka Mausam Live Update: यूपी में आज बड़ा अलर्ट
22 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी, जिसमें गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर शामिल हैं, यहां तेज हवाओं (50–60 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में आसमान बादलों से ढका रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। तापमान में 3–6 डिग्री की गिरावट से मौसम ठंडा और सिहरन भरा महसूस होगा।Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
22 मार्च को दिल्ली का आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जो शाम तक घना हो सकता है। हल्की बारिश या गरज-बिजली के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवाएं 10 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। हाल की बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन बादलों के कारण सुबह हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आउटर दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, DSGMC ने AAP तो NAPA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
जेपी की जयंती पर लखनऊ में सियासी घमासान, JPNIC के लीज और निर्माण खर्च पर बरसे ब्रजेश पाठक
दिल्ली में प्रदर्शन और छात्रों की गिरफ्तारी पर अखिलेश का तीखा हमला, बोले- 'EC बीजेपी के लिए कर रहा काम'
Patna News: युवाओं पर बल प्रयोग का समर्थन नहीं करता, लेकिन उपद्रव स्वीकार्य नहीं, कांग्रेस और JNU प्रोफेसर मामले पर भी बोले चिराग
दिल्ली के प्रदूषण हॉटस्पॉट पर MCD की नजर, निर्माण स्थलों पर नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
