LIVE

दिल्ली में पारा 40 के पार, यूपी में कहीं गर्मी तो कहीं बरसेंगे बदरा, देखें शहरों के वेदर अपडटे्स

आज का मौसम 22 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo) LIVE: दिल्ली और राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में पारा 40 के पार दर्ज किया जा रहा है तो वहीं बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। बढ़ते तापमान के बाद यहां लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बिहार और पूर्वी यूपी में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों में मौसम का हाल -

Varsha KushwahaUpdated Apr 22, 2025, 18:56 IST
Follow on Google News
दिल्ली में पारा 40 के पार, यूपी में कहीं गर्मी तो कहीं बरसेंगे बदरा, देखें शहरों के वेदर अपडटे्स

दिल्ली में पारा 40 के पार, यूपी में कहीं गर्मी तो कहीं बरसेंगे बदरा, देखें शहरों के वेदर अपडटे्स

आज का मौसम 22 April 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: मौसम विभाग ने आज दिल्ली और राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया है। यहां तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। हीटवेव और तेज धूप से परेशान लोग दिन के समय बाहर जाने से बचने लगे हैं। ऐसे में बिहार में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं बात करें यूपी की तो, पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। एक तरफ यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीद की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।

APR 22, 2025 17:34 IST

जयपुर का तापमान

जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
APR 22, 2025 16:16 IST

चंडीगढ़ में शाम का तापमान

चंडीगढ़ में आज शाम का तापमान 40°C तक पहुंच जाएगा। चंडीगढ़ में शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 11km/h रहने की संभावना है।
APR 22, 2025 14:56 IST

पश्चिम बंगाल का मौसम

पश्चिम बंगाल में आज दोपहर के समय तापमान 38°C है और यह 45°C जैसा महसूस होगा। 27km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 39% रहेगी।
APR 22, 2025 13:52 IST

मुंबई में आज का तापमान

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
APR 22, 2025 12:55 IST

नोएडा में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा में आगामी तीन दिनों तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नोएडा के लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ेगा।
APR 22, 2025 11:19 IST

गाजियाबाद में 39 पहुंचा अधिकतम तापमान

यूपी के गाजियाबाद जिले में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में गाजियाबाद का तापमान बढ़कर 40 के पार दर्ज किया जाएगा।
APR 22, 2025 10:05 IST

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में लू का अलर्ट



मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 9 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अलीराजपुर, बड़वानी, दतिया, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, रीवा, सीधी और सिंगरौली शामिल है। यहां आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
APR 22, 2025 09:16 IST

झुंझुनू और चित्तौड़गढ़ में लू का अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में आज मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झुंझुनू और चित्तौड़गढ़ भी शामिल है। बताया जा रहा है कि यहां तापमान भी 43 से 46 के बीच दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप के बीच हीटवेव से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
APR 22, 2025 06:34 IST

उत्तराखंड में येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बारिश होने से यहां मौसम ठंडा बना रहेगा।
APR 22, 2025 06:34 IST

बिहार में बारिश की संभावना



मौसम विभाग ने आज बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36 से 38 के बीच दर्ज किया जा रहा है।

APR 22, 2025 06:33 IST

यूपी में मौसम कैसा रहेगा



उत्तर प्रदेश में मौसम अजब-गजब देखने को मिल रहा है। यहां कहीं तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में भीषण गर्मी देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के पूर्वी हिस्से में आज बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।


APR 22, 2025 06:33 IST

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप



राजस्थान में तापमान बढ़ता ही जा रही है। यहां हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे जिलों का अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। यहां गर्म दिन का येलो अलर्ट जारी है। बढ़ते तापमान को देखते हुए यहां लू का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।


APR 22, 2025 06:33 IST

दिल्ली में मौसम का हाल



दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप फिर देखने को मिल रहा है। यहां, तेज धूप और गर्मी से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। मौसम विभाग ने आज शहर में किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।