उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; जाने आज के मौसम का अपडेट
Aaj ka Mausam 21 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर और मध्य भारत में घने कोहरे का प्रकोप जारी है। साथ ही कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे का कहर बढ़ सकता है। आज यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसके कारण विजिबिलिटी कई जगहों पर शून्य के करीब भी दर्ज की जा सकती है। घने कोहरे का प्रभाव आम जनजीवन से लेकर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ रहा है। ट्रेनें लेट हो रही हैं, सुबह के समय सड़कों पर यातायात धीमा है और फ्लाइट्स के भी लेट होने या कैंसिल होने की सूचनाएं आ रही है। वहीं ठंड बढ़ने के कारण कई जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव भी हुआ है।
उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; जाने आज के मौसम का अपडेट
एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी पहाड़ी राज्यों में हो सकती है। वहीं कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर से भारी बर्फबारी होने का भी पूर्वानुमान है। जिसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: नोएडा में न्यूनतम तापमान
दिल्ली में सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में 40 दिन के चिल्लई कलां की शुरुआत
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में फिर शुरू होगा शीतलहर का दौर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में घने कोहरे से कई जिलों में 50 मीटर से कम विजिबिलिटी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में घने कोहरे और ठंड का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक प्रतिकूल मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। यूपी में 22 दिसंबर तक कई जिलों में देर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है जबकि कुछ इलाकों में 24 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।
