यूपी-बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट, राजस्थान-गुजरात में भी जारी हुए अलर्ट; जानें आपके शहर के मौसम का हाल
देशभर में मानसून की सक्रियता के चलते बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है। दिल्ली में और बिहार के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों में बाढ़ की स्थितियां भी दिख रही हैं, वहीं, मुंबई में आज बारिश का प्रकोप कुछ कम होगा।
यूपी-बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट, राजस्थान-गुजरात में भी जारी हुए अलर्ट; जानें आपके शहर के मौसम का हाल
अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना
गुजरात में भारी बारिश
गुजरात में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खासकर, निचले इलाकों से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। फिलहाल, बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं, जिससे आस-पास के गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में तेज मौसमी गतिविधियां और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है।
