LIVE

Aaj ka Mausam 20 November 2025 LIVE: दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड जारी, यूपी-बिहार में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam 20 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली, यूपी, बिहार में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। सुबह और रात के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवाओं की दिशा पश्चिम से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां दिन के समय धूप खिलने से लोगों को कुछ ही समय के लिए सही लेकिन ठंड से राहत मिल रही है। दिन के समय लोग धूप सेकने के लिए बाहर बैठने लगे हैं। लेकिन तापमान में गिरावट का सिलसिला भी अभी जारी है।

Varsha KushwahaUpdated Nov 20, 2025, 15:05 IST
Follow on Google News
Aaj ka Mausam 20 November 2025 LIVE: दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड जारी, यूपी-बिहार में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam 20 November 2025 LIVE: दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड जारी, यूपी-बिहार में चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam 20 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, यूपी और बिहार में दिन की तुलना में रातें अधिक सर्द हो गई है। दिन के समय खिली धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन दिन ढलने के साथ लोगों को ठंड में ठिठुरते हुए देखा जाता है। यूपी, बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज यूपी और बिहार में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

NOV 20, 2025 15:05 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: सर्द हवाओं के कारण एमपी में बढ़ी ठंड

मध्य प्रदेश में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है। आज प्रदेश के कई जिलों में तेज ठंड की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें भोपाल, सीहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों समेत छह जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं राज्य की ओर आने से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। जिस कारण लोगों को तेज ठंड का एहसास हो रहा है।
NOV 20, 2025 13:18 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: पुणे का एक्यूआई कितना है?

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मौसम सुहावना है, लेकिन प्रदूषण यहां भी पैर पसार रहा है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे का एक्यूआई मोडरेट श्रेणी में 183 दर्ज किया गया है।
NOV 20, 2025 13:16 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: दिल्ली का एक्यूआई कितना है?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। दिल्ली के लोग ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। सीपीसीबी के 1 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 394 दर्ज किया गया है।
NOV 20, 2025 13:14 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान

साइबर सिटी गुरुग्राम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नवंबर के महीने में मानों दिसंबर की ठंड महसूस हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है।
NOV 20, 2025 13:12 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: गाजियाबाद का तापमान

गाजियाबाद शहर में ठंड और प्रदूषण का कहर जारी है। यहां ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है। आज के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
NOV 20, 2025 13:11 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: नोएडा में कैसा रहेगा आज मौसम

यूपे के नोएडा में मौसम सुहावना और साफ बना हुआ है। शहर के तापमान की बात करें तो नन्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। शाम होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
NOV 20, 2025 07:52 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: राजस्थान में सर्द हवाओं से लुढका पारा

राजस्थान में ठंड का स्तर बढ़ता जा रहा है। यहां तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में चल रही सर्द हवाओं के कारण करीब 16 जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है।
NOV 20, 2025 05:38 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तराखंड में मौसम कैसा बना रहेगा

पहाड़ी इलाकों में ठंड का दौर जारी है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की जा रही है। यहां 20 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है।
NOV 20, 2025 05:38 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: बिहार का मौसम

बिहार में सुबह की शुरुआत हल्के से मध्यम कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो सुबह के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें तो वह 26 से 32 के बीच रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। आगामी दिनों में तापमान और गिर सकता है।
NOV 20, 2025 05:38 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Updates: उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। पारा लगातार नीचे जा रहा है। हालांकि पछुआ हवाओं के थमने और उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, क्योंकि दिन के समय तेज धूप खिली रहती है। सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों की तुलना में घना कोहरा छाया हुआ है।