LIVE

देशभर में शीतलहर का बढ़ता असर, पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर; जानें आज के मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम प्रणालियों में हो रहे बदलावों के कारण उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग क्षेत्रों में ठंड, कोहरा और बरसात-बर्फबारी की स्थितियां बन रही हैं। आने वाले दिनों में मौसम की यह सक्रियता कई राज्यों में असर दिखा सकती है। ऐसे में आइए जानें आज शहरों और राज्यों में मौसम का हाल क्या रहेगा?

Nilesh DwivediUpdated Dec 20, 2025, 15:30 IST
Follow on Google News
देशभर में शीतलहर का बढ़ता असर, पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर; जानें आज के मौसम का हाल

देशभर में शीतलहर का बढ़ता असर, पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर; जानें आज के मौसम का हाल

शीतलहर और बढ़ते कोहरे के चलते देश के अधिकांश हिस्से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण-पश्चिम ईरान और आसपास के इलाकों में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। निचले क्षोभमंडल स्तरों पर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे दक्षिणी केरल तट के समीप भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
वहीं उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगभग 100 समुद्री मील प्रति घंटा की गति से प्रवाहित हो रही है।

ऐसे में, पंजाब में आज से 20 दिसंबर की सुबह तक, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में 21 दिसंबर की सुबह तक तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर की सुबह तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 24 और 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना बनी हुई है।

खास तौर पर 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही 20 से 22 दिसंबर के बीच पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगभग 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे के कुछ हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ तथा तेलंगाना के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

DEC 20, 2025 15:30 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर में रहा सबसे कम तापमान

छत्तीसगढ़ में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही सर्द हवाओं के चलते शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
DEC 20, 2025 15:28 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: मध्य प्रदेश में 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा

मध्य प्रदेश में भी कई जिले घने कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। आज सुबह 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज की गई। साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह सबसे ठंडा स्थान शिवपुरी रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 20, 2025 14:00 IST

दिल्ली में आज सुबह औसत एक्यूआई 384 रहा

दिल्ली में शनिवार सुबह औसत एक्यूआई 384 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के काफी करीब है। शनिवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में घनी धुंध और कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 16 में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि 24 केंद्रों में यह ‘बेहद खराब’ रहा।
DEC 20, 2025 13:24 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट

बिहार में मौसम शुष्क बना हुआ है। सर्द हवाओं और कम धूप के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बन रही है। आज 12 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। दिन में धूप की कमी के चलते ठंड से राहत नहीं मिल रही है। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। जिससे विजिबिलिटी काफी घटी हुई दर्ज हो रही है।
DEC 20, 2025 11:58 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब एवं हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है और दोनों राज्यों के कई इलाकों में शनिवार को घने कोहरे की चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 20, 2025 11:29 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: रुद्रप्रयाग में ठंड का सितम

रुद्रप्रयाग जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सुबह के समय पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो जाती है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि हिमालयी इलाकों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है और केदारनाथ धाम पूरी तरह बर्फ रहित नजर आ रहा है। लगातार बारिश न होने के कारण पहाड़ों में सूखी और तीखी ठंड पड़ रही है, जिससे हालात और कठिन हो गए हैं। मानसून के बाद से अब तक रुद्रप्रयाग में बारिश नहीं हुई, जिसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। बढ़ती ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है और लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले वर्षों में इस समय तक बर्फ की चादर ओढ़ लेने वाली केदारपुरी और आसपास की ऊंची चोटियां इस बार बर्फबारी से वंचित हैं। दिसंबर के कड़ाके के मौसम के बावजूद केदारनाथ धाम में कार्य जारी है।
DEC 20, 2025 11:02 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: यूपी में तापमान का हाल

DEC 20, 2025 10:46 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम

DEC 20, 2025 10:27 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल

DEC 20, 2025 10:16 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: IMD वेदर अलर्ट

20 दिसंबर की सुबह तक बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर घना/बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
DEC 20, 2025 07:34 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: हरियाणा के करनाल में घना कोहरा छाया हुआ दिखा

DEC 20, 2025 07:21 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में स्मॉग

DEC 20, 2025 07:20 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर इलाके में स्मॉग की परत

DEC 20, 2025 06:37 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: तापमान कैसा रहेगा?

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट की संभावना है। गुजरात क्षेत्र में आने वाले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे कमी हो सकती है।

महाराष्ट्र, मध्य भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव होने की संभावना नहीं है।
DEC 20, 2025 10:22 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: शीतलहर और कोहरे की चेतावनी

20 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को हरियाणा के चंडीगढ़ में, तथा 21, 24 और 25 दिसंबर को पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। इसी प्रकार, 22, 24 और 25 दिसंबर को हरियाणा के चंडीगढ़ में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 21 दिसंबर तक कुछ हिस्सों में, और 22 से 25 दिसंबर तक अलग-अलग इलाकों में सुबह घना से अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड में 20 और 21 दिसंबर को सुबह घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। बिहार में 20 से 22 दिसंबर के दौरान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में 20 दिसंबर को, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 20 दिसंबर को और उत्तर-पूर्वी भारत में 22 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा, 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना प्रबल है।
DEC 20, 2025 05:39 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: बिहार के जिलों में कोहरे का असर

बिहार के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का असर बना रहने और अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे सर्दी की तीव्रता और बढ़ेगी। अगले दो दिनों के दौरान पटना, वैशाली, समस्तीपुर, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, कटिहार, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में मध्यम से लेकर घने कोहरे के छाए रहने का अनुमान है।
DEC 20, 2025 05:38 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: यह रहेगा मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, पटियाला और संगरूर जिलों में भी यही चेतावनी लागू है। आईएमडी के अनुसार, घने कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने कोहरे की श्रेणियां भी स्पष्ट की हैं। जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच हो तो उसे ‘बहुत घना कोहरा’, 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना कोहरा’, 201 से 500 मीटर के बीच ‘मध्यम कोहरा’ और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता रहने पर ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है।
DEC 20, 2025 05:35 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का सिलसिला बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ इलाकों में बादल नजर आ सकते हैं। 20 से 22 दिसंबर के दौरान एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। 24 दिसंबर से उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, 23 और 24 दिसंबर को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है।
DEC 20, 2025 05:34 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण ठंड के लिए सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली शामिल हैं।
DEC 20, 2025 05:30 IST

Aaj ka Mausam 20 December 2025 LIVE: दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। सुबह के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर कोहरा बेहद सघन हो सकता है। रात के दौरान हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में दिन और रात का तापमान सामान्य स्तर के करीब ही रहेगा। हवा की बात करें तो सुबह के समय सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी, जिनकी रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोपहर में हवाओं की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम से लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। वहीं शाम और रात के समय हवाओं की दिशा दक्षिण-पूर्व की ओर मुड़ जाएगी और उनकी गति घटकर 5 किलोमीटर प्रति घंटा से कम रह सकती है।