दिल्ली में धूप-छांव का खेल जारी; राजस्थान में IMD का अलर्ट, मुंबई में भीषण जलभराव
Aaj ka Mausam 18 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: पूरे भारत में मौसम की चाल अजब-गजब बनी हुई है। यहां कभी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है तो वहीं कई स्थानों पर बारिश की कमी से उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह नोएडा और दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। दिनभर में कई बारिश हल्की बारिश या बारिश की फुहार देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में धूप-छांव का खेल जारी; राजस्थान में IMD का अलर्ट, मुंबई में भीषण जलभराव
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: दिल्ली में कल का मौसम
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: मुंबई में हाई टाइड का समय
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: मुंबई में भारी बारिश के कारण बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: रामगंगा नदी में उफान के बाद मुरादाबाद में बाढ़ की स्थिति
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में मानसून का दौर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। बीच में वर्षा की कमी के बाद लोगों को उमस का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर राजस्थान के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: उत्तराखंड में मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज उत्तराखंड के पिथौरगढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: बिहार में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में आज मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। लेकिन यूपी में मानसून कमजोर होने लगा है। आगामी दिनों में इसकी सक्रियता पर भी असर देखने को मिलेगा। आसान भाषा में इसका अर्थ है कि मानसून अब अपनी विदाई की ओर आगे बढ़ रहा है।
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली के आसमान में आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शहर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यहां गरज-चमक के साथ बौछार होने की संभावना है। ऐसे में शहर का अधिकतम कापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
