LIVE

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने का अलर्ट, दिल्ली में बारिश, IMD की आई चेतावनी

Varsha KushwahaUpdated Aug 16, 2025, 19:28 IST
Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने का अलर्ट, दिल्ली में बारिश, IMD की आई चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने का अलर्ट, दिल्ली में बारिश, IMD की आई चेतावनी

देश भर में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कहीं झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। गंगा-यमुना समेत कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। किनारे वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग द्वारा यूपी-बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। आज जन्माष्टमी के दिन विभिन्न स्थानों पर जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

AUG 16, 2025 19:02 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: केरल में ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के पांच जिलों, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, कन्नूर और कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही राज्य के अन्य नौ जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
AUG 16, 2025 17:00 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश

अगले 3-5 घंटों में अनंतनाग, बांदीपुरा, बारामूला, डोडा, गंदेरबल, जम्मू, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी, रामबन, रियासी, उधमपुर और बडगाम में भारी बारिश होने की संभावना है। बादल फटने, बाढ़, भूस्खलन की संभावना है। आपात स्थिति में 112 डायल करें।
AUG 16, 2025 15:50 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महानगर में दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। सुबह शहर के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश जारी रही और बीच-बीच में भारी बारिश भी हुई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।
AUG 16, 2025 14:38 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने आज हरियाणा के अंबाला, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
AUG 16, 2025 13:05 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

AUG 16, 2025 11:14 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: दिल्ली में 5 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। 16 अगस्त से 21 अगस्त तक यहां रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम सुहावना बना रहेगा।
AUG 16, 2025 09:23 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: नवी मुंबई में बारिश के कारण जलभराव

AUG 16, 2025 09:08 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

AUG 16, 2025 07:46 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: मुंबई में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

AUG 16, 2025 06:49 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट



आईएमडी द्वारा हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश होगी। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
AUG 16, 2025 06:49 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: दिल्ली का मौसम



दिल्ली में मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यहां दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।



AUG 16, 2025 06:48 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी



मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी, तो वहीं कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो आज पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।


AUG 16, 2025 06:48 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम



बिहार में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। झमाझम बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना हुआ है। लेकिन दूसरी तरफ नदियां उफान पर है। किनारे वाले क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आगामी दिनों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। इ, बीच मौसम विभाग ने राजधानी पटना के साथ कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।


AUG 16, 2025 06:48 IST

आज का मौसम (Aaj ka Mausam) LIVE: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल



जन्माष्टमी के दिन उत्तर प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।