दिल्ली में सुबह ठंड और दिन में गर्मी का एहसास, धूप ने बढ़ाया तापमान, जानें यूपी-बिहार में आज मौसम का हाल
दिल्ली में सुबह ठंड और दिन में गर्मी का एहसास, धूप ने बढ़ाया तापमान, जानें यूपी-बिहार में आज मौसम का हाल
इन शहरों में जीरो से नीचे दर्ज हुआ पारा
प्रयागराज में आज मौसम का हाल
राजस्थान में इस दिन फिर होगी बारिश
मध्य प्रदेश में ठंड का जोर
मध्य प्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। यहां कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन आज धूप को देखते हुए 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दिल्ली में आज सुबह 10.7 डिग्री रहा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान साफ रहने और मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
तेज हवाओं के कारण गिरा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण शहर के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने के आशंका जताई जा रही है।
हरियाणा में मौसम का हाल
हरियाणा में मौसम साफ बना हुआ है। तेज हवाएं चलने से गलन महसूस हो रही है। वहीं दोपहर के समय तेज धूप से लोगों को परेशानी होगी। बता दें कि एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम
दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हो रही है, लेकिन दोपहर होते-होते यहां तापमान बढ़ना शुरू हो जा रहा है। तेज धूप खिल रही है और दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार में मौसम बदल गया है। यहां सर्दियों की विदाई हो गई है और फरवरी के महीने में दिन के समय मार्च-अप्रैल वाली गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और शाम के दौरान अभी भी मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन धूप खिलने के बाद से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
14 फरवरी के वेलेंटाइन डे दिन उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती हैं। बताया जा रहा कि हवाएं 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेंगी। साथ ही इस दौरान सुबह के समय बिहार में कई स्थानों पर छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और वृद्धि देखी जाएगी। बता दें कि अरब सागर से उठ रही हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।
