Aaj ka Mausam 13 January 2026 LIVE: पहाड़ों पर आया बारिश का अलर्ट, अब और बढ़ेगी सर्दी; दिल्ली में आज पूरे दिन शीतलहर
Aaj ka Mausam 13 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में सर्दी का प्रकोप अपने चरम पर पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों से आ रही तेज और शुष्क हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में गलन बढ़ गई है। सुबह और रात के समय घना से अति घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, जबकि धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। मकर संक्रांति और लोहड़ी जैसे पर्व भी कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच ही मनाए जाएंगे। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर बने रहने की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं आपके शहरों के मौसम का लाइव हाल।
Aaj ka Mausam 13 January 2026 LIVE: पहाड़ों पर आया बारिश का अलर्ट, अब और बढ़ेगी सर्दी; दिल्ली में आज पूरे दिन शीतलहर
