Aaj ka Mausam 1 February 2026 LIVE: आंधी, पानी और ओले... UP, MP, राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
Aaj ka Mausam 1 February 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक मौसम में तेज बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में आंधी, बारिश, बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का असर और गहराने की आशंका है। आइए जानते हैं आज के मौसम का लाइव हाल।
Aaj ka Mausam 1 February 2026 LIVE: आंधी, पानी और ओले... UP, MP, राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। राजस्थान के 13 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सवाई माधोपुर और भरतपुर जैसे इलाकों को 'ऑरेंज अलर्ट' पर रखा गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग सहित 15 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक बारिश, कोहरा और कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। आइए नजर रखते हैं आज के मौसम पर और जानते हैं आपके शहर का हाल LIVE।
Punjab Ka Mausam Live Update: पंजाब का बारिश का दौर
Haryana Ka Mausam Live Update: हरियाणा में बारिश और ओले
Lucknow Ka Mausam Live Update: लखनऊ में घने बादल
Delhi Ka Mausam Live Update: दिल्ली का AQI
Rajasthan Ka Mausam Live Update: राजस्थान के इन जिलों में 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट: सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, भरतपुर और अलवर में भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका है।
येलो अलर्ट: राजधानी जयपुर, सीकर, टोंक, बूंदी, झुंझुनूं, बारां, कोटा और झालावाड़ में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जहां जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में 'मावठा' गिरेगा, वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रह सकता है।
