दिल्ली से कश्मीर तक भीषण ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट
Aaj ka Mausam 09 January 2026 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) News Today Updates: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से कश्मीर तक भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्यम भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं ठंड और गलन के चलते लोग घरों से बहुत कम बाहर निकल रहे हैं। कई राज्यों में स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका प्रभाव कई राज्यों के मौसम पर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली से कश्मीर तक भीषण ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट
पंजाब में बिगड़ी मौसम की चाल
हरियाणा के इन जिलों में लुढ़का पारा
हरियाणा के 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 300 के पार
दिल्ली में बारिश के बाद भी हवा जहरीली
यूपी में आज कई जिलों में हुई बारिश
दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप
कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट के कारण श्रीनगर सहित कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील समेत कई जल निकायों के किनारे जम गए।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां का दौर जारी
कश्मीर घाटी इस समय 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि है। इस दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है। 'चिल्लई कलां' पिछले साल 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी 2026 को समाप्त होगा। घाटी के मैदानी इलाकों में इस मौसम में अब तक हिमपात नहीं हुआ है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप
कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट के कारण श्रीनगर सहित कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील समेत कई जल निकायों के किनारे जम गए।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 6 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा
दिल्ली में जोरदार ठंड पड़ रही है। गुरुवार को यहां इस साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। सफदरजंग में पारा गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है, जिससे यह सर्दी के इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान बन गया।
