LIVE

देशभर में मौसम का तांडव! कश्मीर से कन्याकुमारी तक आंधी-बारिश अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

देशभर में आज का मौसम एक बार फिर करवट बदल चुका है और कई राज्यों में आंधी-बारिश की एंट्री हो गई है। नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD ने आज 4 मई को उत्तर भारत समेत देश के करीब 19 राज्यों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पूर्वी भारत में भी मौसम के हाल कुछ अलग नहीं हैं। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले स्तर पर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के चलते मौसम बिगड़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों में कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है।
देशभर में मौसम का तांडव! कश्मीर से कन्याकुमारी तक आंधी-बारिश अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मौसम विभाग ने आज देश के 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें खराब मौसम में बेवजह बाहर न निकलने की भी सलाह दी गई है।

बारिश के चलते एक ओर गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर इससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खराब मौसम के कारण बारिशजनित घटनाओं की भी आशंका है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने खासतौर पर नदी और डैम के किनारे रहने वाले लोगों, किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, यहां भूस्खलन और तेज बारिश का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रा करने वालों को घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

दिल्ली आज का मौसम (Delhi Weather Today): दिल्ली में आज तड़के से ही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिन में भी आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर का मौसम (Jaipur Weather Today) आज खराब रहने की संभावना है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे, शाम के समय आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून का मौसम (Dehradun Weather Today): देहरादून में आज आंधी-बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आज मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आगरा का मौसम (Agra Weather Today): आगरा में भी तेज आंधी के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

बेंगलुरु आज का मौसम (Bangalore Weather Today): बेंगलुरु में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। और आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

महाराष्ट्र आज का मौसम : महाराष्ट्र में आज मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिलेगा। कहीं पर आज तेज गर्मी परेशान करेगो तो कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
May 4, 2026 | 03:05 PM IST

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

May 4, 2026 | 02:30 PM IST

राजस्थान में कई जगह तेज आंधी और बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है तथा बीते चौबीस घंटे में श्रीमाधोपुर में सर्वाधिक 48 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बूंदाबांदी और बारिश तथा आंधी से अनेक इलाकों में लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसके अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर बादलों की गरज और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश श्रीमाधोपुर (सीकर) में 48.0 मिलीमीटर हुई। इस समय राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और यह 39-41 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो इस मौसम के औसत सामान्य तापमान से नीचे है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस फलौदी में रहा।
May 4, 2026 | 02:10 PM IST

सिक्किम के लिए सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

May 4, 2026 | 12:43 PM IST

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान

May 4, 2026 | 10:40 AM IST

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 5 मई 2026 तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान मौसम सामान्य रूप से स्थिर बना रह सकता है। हालांकि 06 से 09 मई के बीच राज्य में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे गर्मी में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है। इसके साथ ही शुरुआती दिनों में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने के बाद सप्ताह के दूसरे भाग में गर्मी का प्रभाव थोड़ा बढ़ सकता है। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में इस अवधि के दौरान मौसम में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम है, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
May 4, 2026 | 10:18 AM IST

पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम

पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 मई 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम काफी सक्रिय रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में इस अवधि में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं 4 मई को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। हिमाचल प्रदेश में 4 से 7 मई तक और उत्तराखंड में 4 से 8 मई तक कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश या बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। खासतौर पर उत्तराखंड में 4 मई को कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हो सकती है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 मई को व्यापक बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और कहीं-कहीं भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है।
May 4, 2026 | 09:51 AM IST

Rajasthan Weather: राजस्थान का वेदर अपडेट

May 4, 2026 | 09:50 AM IST

Bihar Weather: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

May 4, 2026 | 08:35 AM IST

Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 4 से 7 मई 2026 के दौरान मौसम काफी परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस अवधि में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 4 और 5 मई के बीच कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान हो सकता है। वहीं, पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा और अस्थिर रहने वाला है, जिसमें बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
May 4, 2026 | 08:35 AM IST

Punjab-Haryana Weather: पंजाब और हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में 4 से 6 मई 2026 के दौरान मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 03 और 06 मई को बारिश की गतिविधियां अधिक रह सकती हैं। इसके अलावा 4 और 5 मई को कुछ इलाकों में तेज आंधी (थंडरसक्वॉल) चलने की चेतावनी दी गई है, जिसमें हवाओं की गति 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ यह 70 किमी/घंटा तक भी जा सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (hailstorm) की भी संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर अगले कुछ दिनों तक पंजाब और हरियाणा में मौसम अस्थिर रहेगा, जिसमें बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
May 4, 2026 | 07:53 AM IST

Today's Temperature: आज तापमान कैसा रहेगा?

देश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कहीं तापमान में गिरावट होगी तो कहीं धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। तटीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति भी बनी रह सकती है।
May 4, 2026 | 07:53 AM IST

South India Weather: दक्षिण भारत में आज का मौसम

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी दर्ज हो सकती है।
May 4, 2026 | 07:52 AM IST

Aaj Ka Mausam: क्या है आज के मौसम का पूर्वानुमान?

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 मई 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी सक्रिय रहने वाला है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में इस दौरान व्यापक वर्षा के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 4 से 07 मई के बीच गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मध्य भारत के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में भी आंधी और ओलावृष्टि जैसी स्थिति बन सकती है।
May 4, 2026 | 07:39 AM IST

weather today: मध्य प्रदेश के छतरपुर में देर रात हुई झमाझम बारिश

May 4, 2026 | 07:35 AM IST

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड के 7 जिलों में कहर बरपाएगा मौसम!

उत्तराखंड में देर रात से रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें से देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में मौसम सबसे अधिक खराब रहने की संभावना है।
May 4, 2026 | 06:59 AM IST

Gurgaon Weather Today Live Updates: गुरुग्राम में आज तेज हवाओं संग होगी बारिश

गुरुग्राम में आज का मौसम: गुरुग्राम में भी आज तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
May 4, 2026 | 06:33 AM IST

delhi weather today: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह बारिश

May 4, 2026 | 07:00 AM IST

Meerut Weather Today Live Update: मेरठ में ओले गिरने का अलर्ट

मेरठ में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
May 4, 2026 | 07:00 AM IST

Noida Weather Today Live Update: नोएडा में सुहावना हुआ मौसम

नोएडा में आज का मौसम: आज तड़के से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण सुबह के समय मौसम ठंडा हो गया है। दिन में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
May 4, 2026 | 06:26 AM IST

noida weather: नोएडा में आज बारिश का अलर्ट


नोएडा में आज सुबह आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
May 4, 2026 | 06:23 AM IST

delhi weather today: दिल्ली में गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में आज सुबह-सुबह रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। बीते कुछ दिनों से यहां चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी पड़ रही है। लेकिन बीते दो दिनों से यहां मौसम बददल गया है। जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है।
May 4, 2026 | 06:21 AM IST

weather in delhi: दिल्ली में बारिश से गिरेगा पारा

दिल्ली में आज बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
May 4, 2026 | 06:19 AM IST

Today Weather Patna: पटना में भी बारिश का अलर्ट

पटना में आज बादल छाए रहेंगे और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पटना में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
May 4, 2026 | 06:16 AM IST

Bhopal Weather: भोपाल में आज गर्मी करेगी परेशान

भोपाल में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकली रहेगी, जिससे तेज गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने आज यहां 41 डिग्री अधिकतम तापमान और 24 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना जताई है।
May 4, 2026 | 06:07 AM IST

Weather Dehradun: देहरादून में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

देहरादून में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
May 4, 2026 | 06:04 AM IST

Todays Weather: यूपी में प्रयागराज, चित्रकूट समेत कई जिलों में गिरेंगे ओले

यूपी के कई जिलों में आज बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
May 4, 2026 | 05:59 AM IST

weather jaipur: जयपुर में बरसेंगे बादल


जयपुर में भी आज आसमान में बादल छाए रहने वाले हैं। यहां शाम के समय आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान जयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
May 4, 2026 | 05:57 AM IST

Weather Agra: आगरा में खराब मौसम का अलर्ट


आगरा में आज मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आज आगरा में 37 डिग्री अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
May 4, 2026 | 05:55 AM IST

Weather Bangalore: बेंगलुरु में आज आंधी-बारिश का अलर्ट


बेंगलुरु में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
May 4, 2026 | 05:44 AM IST

आज का मौसम: लखनऊ में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
May 4, 2026 | 05:43 AM IST

आज का मौसम: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम


यूपी के अधिकांश हिस्सों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सीतापुर, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बदायूं, हरदोई, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अमेठी, जौनपुर, बिजनौर, बहराइच, बलरामपुर, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
May 4, 2026 | 05:43 AM IST

दिल्ली में आज का मौसम


दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में तेज बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।