पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा; जानें आज किन शहरों में बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam 03 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देश के अलग-अलग राज्यों में जारी मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में तबाही मचा रखी है। यहां भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बादल फटने की घटनाओं से जनहानि हो रही है, साथ ही कई बुनियादी ढांचों को भी नुकसान हो रहा है। वहीं पंजाब में भारी बारिश के कारण कई गांव बाढ़ की चपेट में है। जिससे खेतों और फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। यूपी और बिहार में भी कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं, जिससे अब देश की राजधानी में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली और नोएडा के निचले इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है। नदी का जलस्तर और बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा; जानें आज किन शहरों में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: झारखंड में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: इन जगहों पर जारी हुआ रेड अलर्ट
दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी
पंचकूला में बारिश के कारण कार पर गिरा पेड़
राजस्थान में आज भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश से उफान पर नदियां
दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बीच निचले स्थानों से लोगों का रेस्क्यू जारी
नोएडा में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर
दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र ने 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि अन्य केंद्रों ने रिज पर 20.6 मिलीमीटर, लोधी रोड पर 8.9 मिलीमीटर और पालम में 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
दिल्ली में बारिश का आकंड़ा 1000 मिमी पार
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी में इस मौसम में बरसात का आंकड़ा 1000 मिलीमीटर (मिमी) को पार कर गया है। दिल्ली ने पिछले महीने ही 774 मिलीमीटर बारिश के अपने सालाना औसत वर्षा के आंकड़े को पार किया था। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 31 अगस्त तक दिल्ली में 963.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि एक सितंबर को 37.8 मिलीमीटर और मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक 16 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे कुल बारिश का आंकड़ा एक हजार मिलीमीटर के पार पहुंच गया।
शिमला में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद
हिमाचल की राजधानी शिमला में कोचिंग सेंटर और नर्सिंग संस्थानों समेत सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, ‘‘शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मियों को शैक्षणिक संस्थानों में आने से छूट दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।’’
