दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में वर्षा, एमपी-बिहार में समेत कई राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ
दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में वर्षा, एमपी-बिहार में समेत कई राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ
दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक होगी बारिश
नैनीताल में लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘डोरोथी सीट' ढहा
Rajasthan Weather Update: धौलपुर में सर्वाधिक 200 मिलीमीटर बारिश
राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सवाई माधोपुर, जयपुर, बारां, सीकर व दौसा जिले में भी इस दौरान अनेक जगह पर दो से लेकर सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी
मध्य प्रदेश में जारी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे मध्य प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सतना, पन्ना, दमोह और जबलपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, रीवा, बैतूल, रायसेन, श्योपुर कलां, भिंड और दतिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Haryana Weather Report: हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट
IMD Lucknow Weather: लखनऊ में आज झमाझम बरसेंगे मेघ
लखनऊ में अगलते 10 दिन का मौसम
Bihar IMD Weather: बिहार में इस दिन होगी झमाझम बारिश
Himachal Pradesh Weather Today Live: हिमाचल के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
IMD Bihar Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Live: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मंडी, कांगड़ा, सिरमौर जिले शामिल हैं।
बिहार के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
फरीदाबाद-गुरुग्राम में बारिश की संभावना
मौसम विभाग दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में आज झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Uttarakhand Weather Today: पूरे उत्तराखंड में झूमकर बरसेंगे मेघ
IMD Uttarakhand Weather Forecast Today, Aaj ka Mausam Live: देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज पूरे उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में बारिश का अलर्ट
IMD Delhi Weather Forecast Today, Aaj ka Mausam Live: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के लोगों को आज उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ हिस्सों में हल्की तो वहीं कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गोंदिया, गढ़चिरौली, भंडारा, चंद्रपुर, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी और सतारा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
राजस्थान के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
आज राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि हनुमानगढ़ी, बीकानेर, चूरू, सीकर, जयपुर, टोंक, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर और पाली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
