लखनऊ

Lucknow Weather Forecast: लखनऊ में उमस से मिली राहत, आज भी झमाझम बरसेंगे मेघ; जानें अगले 10 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Lucknow 10 Days Weather Forecast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को हुई बारिश के बाद से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। विभाग ने बाताय कि यहां आने वाले दिनों भी बारिश का सिलसालि ऐसे ही जारी रहेगा। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा अगले 10 दिनों में लखनऊ में मौसम का हाल -

Image

लखनऊ में बारिश झमाझम बारिश का अलर्ट

Lucknow 10 Days Weather Forecast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश का दौर जारी है। बुधवार शाम को लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने लखनऊ में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया। आज के तापमान की बात करें तो लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लखनऊ में बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा अगले 10 दिनों में मौसम का हाल -

लखनऊ में बारिश की संभावना

बुधवार शाम को हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के तापमान में कमी आई और मौसम खुशनुमा हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बुधवार की तरह आज भी लखनऊ में मौसम सुहावना बना रहेगा। बादलों की आवाजाही में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में 59 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कल का मौसम

आईएमडी ने लखनऊ में कल यानी 9 अगस्त को बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि तेज हवाओं के साथ प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे शहर के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, 9 अगस्त को शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 26 और 34 डिग्री रह सकता है।

अगले 10 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की 10 दिन की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में बारिश का दौर जारी रहेगा। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश से शहर का मौसम कूल-कूल बना रहेगा। इन 10 दिनों के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए आपको टेबल की सहायता से बताएं लखनऊ के मौसम अगले 10 दिन कैसा रह सकता है -

डेट अधिकतम तापमान बारिश की संभावना
9 अगस्त 32 डिग्री औसत बारिश की संभावना
10 अगस्त30 डिग्री भारी बारिश का अलर्ट
11 अगस्त31 डिग्रीऔसत बारिश की संभावना
12 अगस्त31 डिग्रीहल्की बारिश
13 अगस्त32 डिग्रीहल्की बारिश
14 अगस्त33 डिग्रीहल्की बारिश
15 अगस्त33 डिग्रीहल्की से मध्यम बारिश
16 अगस्त31 डिग्रीगरज चमक के साथ बारिश की संभावना
17 अगस्त 32-33 डिग्रीबूंदाबांदी या हल्की बारिश
18 अगस्त33-34 डिग्रीहल्की बारिश
बता दें कि मौसमी गतिविधियों में समय-समय पर बदलाव हो सकता है। हल्की बारिश के अनुमान पर तेज बारिश भी हो सकती है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र मौसमी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार के बदलाव को लेकर समय-समय पर अपडेट जारी किया जाएगा।

इन जिलों में जारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, खीरी, मथुरा, महामाया नगर, आगरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कौशांबी, प्रयागराज, महोबा, बांदा और चित्रकूट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article