LIVE
दिल्ली में बारिश की संभावना, यूपी में मानसून मेहरबान, महाराष्ट्र-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में बारिश की संभावना, यूपी में मानसून मेहरबान, महाराष्ट्र-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
AUG 02, 2024 13:36 IST
वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 190 हुई, करीब 200 लोग अब भी लापता
केरल के वायनाड में दो दिन पहले हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है जबकि करीब 200 लोग अब भी लापता हैं। राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने बृहस्पतिवार शाम को यह जानकारी दी।
वहीं, अपुष्ट खबरों में मृतकों की संख्या 276 होने की जानकारी आ रही है।
वहीं, अपुष्ट खबरों में मृतकों की संख्या 276 होने की जानकारी आ रही है।
AUG 02, 2024 12:30 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज दिन के दौरान हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
AUG 02, 2024 12:08 IST
एमआई17 के जरिए 10 श्रद्धालुओं को गौचर हवाईपट्टी पर पहुंचाया गया
एमआई17 के जरिए 10 श्रद्धालुओं को गौचर हवाईपट्टी पर पहुंचाया गया। बुधवार रात अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण लिंचोली, भीमबली, घोड़ापड़ाव और रामबाड़ा सहित कई स्थानों पर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
AUG 02, 2024 12:07 IST
उत्तराखंड में बचाव कार्य में वायुसेना के चिनूक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर शामिल
बारिश से क्षतिग्रस्त केदारनाथ के पैदल रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए जारी बचाव अभियान में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई17 हेलीकॉप्टर को भी शामिल किया गया।
AUG 02, 2024 11:30 IST
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, वलसाड, नवसारी, सूरत, तापी, भरूच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिले ऐसे हैं जहां हल्की बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि गुजरात में पिछले कई दिनों से बारिश का दौरा जारी है।
AUG 02, 2024 08:38 IST
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने किशनगंज, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया, मुंगेर, जमुई, बांका, खगड़िया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सहरसा, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 02, 2024 07:51 IST
हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। यहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, आज हिमाचल के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है, जबकि चंबा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लौ एंड स्पीति, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 02, 2024 06:37 IST
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी गढ़वाल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया है।
AUG 02, 2024 05:43 IST
गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और शहर के तापमान में भी कमी आएगी।
AUG 02, 2024 05:43 IST
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 02, 2024 05:43 IST
यूपी के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, मथुरा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, महामाया नगर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, श्रावस्ती, चंदौली, सोनभद्र, संत रविदास नगर, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर और मिर्जापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 02, 2024 05:42 IST
राजस्थान पर एक बार फिर मेहरबान मानसून
राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने झुंझुनू, अलवर, सीकर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, नागौर, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 02, 2024 05:42 IST
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र के कई जिलों में अभी भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी, सातारा, सिंधूदुर्ग, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया में भारी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
