शहर

Video: हौद में गिरकर 4 साल के मासूम बच्चे की मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Child Death CCTV: अहमदनगर की यह घटना मुकुंदनगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चा जिस समय हौद में गिरा उस वक्त गली में और कोई भी नजर नहीं आ रहा था। समर हौद के अंदर से मदद के लिए पुकार रहा होगा, लेकिन बदकिस्मती से उस वक्त वहां पर उसकी सहायता के लिए कोई मौजूद नहीं था।

Child Death Video: महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बच्चे की हौद में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना अहमदनगर के मुकुंदनगर की है। 4 साल का समर शेख गली के किनारे से गुजर रहा था। उसका पैर हौद पर पड़ गया और वो उसके अंदर जा गिरा। हौद में गिरने से बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हौद का ढक्कन कमजोर था, जिसकी वजह से मासूम हादसे का शिकार हो गया।

समर बीती रात करीब 6 बजे अपने घर से निकला था। वो देर रात 10 बजे तक वापस घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों को चिंता सताने लगी। घर वालों ने मासूम बच्चे की तलाश शुरू की। घंटों बाद भी समर का कुछ पता नहीं चला, तब उन्होंने गली की बेकरी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया।

सीसीटीवी फुटेज देखकर मासूम के परिजन और स्थानीय लोग दंग रह गए

सीसीटीवी फुटेज देखकर मासूम के परिजन और स्थानीय लोग दंग रह गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए पहुंच गए। चार साल के मासूम को हौद से निकालने की जद्दोजहद शुरू हुई। समर को जब तक हौद से निकाला गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम समर की सांसे थम चुकी थी।

लेकिन मासूम घर नहीं लौट सका और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया

मासूम बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें इस हादसे से गहरा सदमा पहुंचा है। समर जब घर से निकला होगा तो उसके माता-पिता ने यह नहीं सोचा होगा कि वो अपने बच्चे का चेहरा आखिरी बार देख रहे हैं। वो समर का घर पर इंतजार कर रहे थे, लेकिन मासूम घर नहीं लौट सका और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।

हौद में गिरकर बच्चे की मौत से लोग बेहद दुखी और चिंतित हैं

उधर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। हौद में गिरकर बच्चे की मौत से लोग बेहद दुखी और चिंतित हैं। उन्हें अपने बच्चों की भी चिंता सताने लगी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article