शहर

Mizoram News: मिजोरम में कुदरत का कहर; भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही, ढहे घर और टूटी सड़कें

शुक्रवार को मिजोरम में भारी बारिश के कारण लॉन्ग्टलाई शहर में तीन घर ढह गए। बरसात की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे राष्ट्रीय और अंतर-जिला राजमार्ग बाधित हो गए। आइजोल में मजदूरों के शिविर पर दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Image

मिजोरम में भारी बारिश से हुआ नुकसान

Photo : Times Now Digital

Mizoram News: मिजोरम में शुक्रवार को भारी बरसात की वजह से दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में तीन घर गिर गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शाम के समय लॉन्ग्टलाई बाजार वेंग इलाके में हुई जिससे अफरातफरी मच गई। हताहतों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। राज्य के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से राज्य की राजधानी समेत कई इलाकों में भूस्खलन हुआ और चट्टानें गिर गईं।

इस घटना से राष्ट्रीय और अंतर-जिला राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह आइजोल में मजदूरों के शिविर पर दीवार गिरने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा आइजोल के उत्तर-पूर्वी हिस्से, थुआम्पुई क्षेत्र में हुआ, जहां दीवार एक अस्थायी निवास पर गिर गई, जहां दोनों लोग रह रहे थे।

भूस्खलन का कहर

अधिकारियों ने बताया कि आइजोल जिले में भूस्खलन के कारण कम से कम दो घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पूर्वी मिजोरम के चम्फाई शहर में एक और घर भारी भूस्खलन में बह गया। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आइजोल के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित पर्यटक स्थलों में से एक बेरावत्लांग की ओर जाने वाली कंक्रीट की सड़क भी भूस्खलन में बह गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article