शहर

14 IPS और 6 PPS ऑफिसर्स का ट्रांसफर, 8 जिलों के एसएसपी-एसपी बदल गए; किसको कहां मिली जिम्मेदारी?

उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न जिलों में तैनात 14 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी, नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का और अजय गणपति को उधम सिंह नगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

Image

सीएम पुष्कर सिंह धामी (फोटो-@pushkardhami)

देहरादून : राज्य सरकार ने आज राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 14 आईपीएस और 6 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी तबादलों के आदेशों के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित आठ जिलों के एसएसपी और एसपी में फेरबदल किया गया है। प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी, नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का और अजय गणपति को उधम सिंह नगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड में हाल के दिनों में हुईं आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह समेत कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य के गृह विभाग के एक आदेश के अनुसार, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है जबकि अजय सिंह को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एसएसपी बनाया गया है। आदेश के अनुसार एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे जबकि चंपावत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय गणपति कुमार अब उधमसिंह नगर जिले के नए एसएसपी होंगे।

देखें कहां किसे मिली तैनाती

निवेदिता कुकरेती पुलिस महानिदेशक एसडीआरएफउत्तराखंड जौलीग्रांट
संजय गुनवंत भरणे पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता मुख्यालय
सचदेव सिंह सेनानायक बीटीसी नरेंद्रनगर
अक्षय कोंडे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून
अजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड
अभिनव सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार
अजय गणपति कुम्मार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर
अभिनव मिश्रा पुलिस अधीक्षकऊधमसिंहनगर
प्रतीक कुमार राय पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी देहरादून
अमित श्रीवास्तव सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर
आशय प्रह्लाद कोंडे पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़
रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत
चन्द्रशेखर आर. घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा
देवेन्द्र पींचा सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर
निहारिका तोमर पुलिस अधीक्षक चम्पावत
जितेन्द्र कुमार मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर
गिरीश पांडे पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर
निधि यादव पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार
मनोज ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक काठगोदाम नैनीताल
चन्द्रमोहन सिंह पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिसूचना हरिद्वार

आदेश में कहा गया है कि कुमार, मणिकांत मिश्रा का स्थान लेंगे जिन्हें एसपी, अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गयी है। रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है। वह रेखा यादव का स्थान लेंगे जिन्हें चंपावत का एसपी बनाया गया है । बागेश्वर के एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है। घोड़के, देवेंद्र पींचा की जगह लेंगे जिन्हें रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का एसपी जबकि जितेंद्र मेहरा को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है।

प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आईं आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पहले भी कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने बताया कि हाल में हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराध की रोकथाम के लिए केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पूर्व-निवारक रणनीति भी मजबूत की जाए।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों का तबादला पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह व प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय पैदा करने तथा आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया है। केवल देहरादून शहर में ही 11 दिन में तीन लोगों की हत्या हुई है जबकि देहरादून जिले में इस दौरान पांच हत्याएं हुईं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article