शर्मसार हुई दिल्ली: ई-रिक्शा वाले ने नाबालिग का किया अपहरण, जंगल में ले जाकर की घिनौनी हरकत, ऐसे आया गिरफ्त में

मध्य दिल्ली में एक नाबालिग संग दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा चालक ने योजना बनाकर ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचने वाली लड़की का अपहरण कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजधानी दिल्ली एक बार फिर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना से शर्मसार हुई है। यहां मध्य दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचने वाली एक 11 वर्षीय लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, दुष्कर्म के बाद उसे बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़ दिया। फिलहाल मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime

सांकेतिक फोटो (फोटो साभार-Istock)

पुलिस ने दी अहम जानकारी

पुलिस ने बताया कि ये घटना 11 जनवरी को प्रसाद नगर इलाके में घटी, जहां लड़की लाल बत्ती पर खड़ी होकर गुलाब बेच रही थी। वहां 40 साल के आरोपी दुर्गेश ने यात्रियों को उतारने के बाद जब बच्ची फूल बेचने के लिए उसके पास पहुंची, तो उसने उसे सारे गुलाब बेचने में मदद करने का वादा करके फुसलाया और उसे गाड़ी के अंदर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी लड़की को प्रोफेसर राम नाथ विजय मार्ग के पास एक वन क्षेत्र में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

End of Feed