नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार! गढ़चिरोली में 68 लाख रुपये के ईनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Gadchiroli Naxal Operations: महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में बुधवार को पांच टॉप नक्सलियों सहित 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इन नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का ईनाम था।

Gadchiroli Naxal Operations: महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में बुधवार को पांच टॉप नक्सलियों सहित 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इन नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का ईनाम था। सरेंडर करने वालों में पांच टॉप नक्सली भी शामिल हैं। इनमें एक डिविजनल कमांडर (DVCM), एक एरिया कमेटी सचिव, एक पीपुल्स पार्टी कमेटी सदस्य (PPCM), एक कमांडर और एक एरिया कमेटी सदस्य है।

NAXAL

नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार! (फाइल फोटो)

अब तक कितने नक्सलियों ने किया सरेंडर

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने इन पर कुल मिलाकर 68 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बयान में बताया गया कि साल 2025 से अब तक जिले में 123 सशस्त्र माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, जिले में वामपंथी उग्रवाद अब लगभग खत्म होने की कगार पर है।

End of Feed