दुनिया के सबसे महंगे आम की कीमत धड़ाम, 2.5 लाख से गिरकर 3000 रुपये किलो तक आया भाव

Miyazaki Mango Price Crash : कर्नाटक के कोप्पल में उगाए गए दुनिया के सबसे महंगे मियाजाकी आम की कीमत 2.5 लाख रुपये प्रति किलो से गिरकर 3000 रुपये हो गई, जिससे किसान चिंतित हैं।

Miyazaki Mango Price Crash : कर्नाटक के कोप्पल जिले में इस बार एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जापान के मशहूर और दुनिया के सबसे महंगे आम (world most expensive mango) माने जाने वाले मियाजाकी आम (Miyazaki mango) की खेती यहां एक किसान ने सफलतापूर्वक की है। आमतौर पर यह किस्म जापान के मियाजाकी क्षेत्र में पाई जाती है और अपनी खास मिठास, रंग और गुणवत्ता के कारण दुनिया भर में बहुत महंगी बिकती है। किसान नागप्पा ने इस दुर्लभ किस्म को अपने खेतों में उगाकर अच्छा उत्पादन भी हासिल किया है। लेकिन इस सफलता के बावजूद उन्हें बाजार में उचित कीमत नहीं मिल रही है।

Miyazaki Mango Price Crash

सोने जैसे मियाजाकी आम की कीमत धड़ाम, किसानों के उड़े होश (तस्वीर-istock/x)

2.5 लाख रुपये किलो से गिरकर 3000 रुपये किलो तक कीमत

इनशॉट्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले तक मियाजाकी आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती थी। इसे दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। लेकिन कर्नाटक के कोप्पल में आयोजित एक फल मेले में यही आम केवल 3000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिका। इतनी बड़ी कीमत गिरावट ने किसानों और खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है। जहां एक तरफ इस आम की चर्चा इसकी ऊंची कीमत को लेकर होती थी, वहीं अब इसकी वास्तविक बाजार कीमत काफी कम नजर आ रही है।

End of Feed