सोमवार से शेयर बाजार में जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी? मार्केट एक्सपर्ट लगा रहे ये अनुमान

अमेरिका की वीजा पाबंदियों, नए टैरिफ और लगातार विदेशी निवेशकों के पैसे निकलने से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट में बंद हुआ। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 733.22 अंक गिरकर 80,426.46 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 236.15 अंक गिरकर 24,654.70 पर बंद हुआ।

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट रही। मार्केट लगातार टूटने से सेंसेक्स में करीब 2600 अंकों की गिरावट आई। ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते को लेकर निवेशकों में डर का माहौल है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं और आइए जानते हैं कि बाजार की चाल कैसी रहेगी? मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि छुट्टियों से प्रभावित इस सप्ताह में शेयर बाजार की चाल आरबीआई के ब्याज दर संबंधी फैसले, शुल्क संबंधी घटनाक्रम, वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के रुख से तय होगी। औद्योगिक उत्पादन और एचएसबीसी पीएमआई विनिर्माण आंकड़ों जैसे व्यापक आर्थिक रुझानों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। शेयर बाजार दशहरा और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे।

सेंसेक्स

सेंसेक्स (PTI)

आरबीआई के नीतिगत निर्णय पर नजर रहेगी

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार एक ऐसे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है, जहां कई आंकड़े आने हैं। घरेलू और वैश्विक दोनों ही संकेतक बाजार की चाल तय करेंगे। घरेलू मोर्चे पर, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों और आरबीआई के नीतिगत निर्णय पर नजर रहेगी। इसके साथ ही सितंबर के वायदा-विकल्प अनुबंधों की समाप्ति के कारण अस्थिरता बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर किसी खबर से बाजार प्रभावित होगा।

End of Feed